{"_id":"6100464c8ebc3e585226427a","slug":"police-recruitment-exam-even-policemen-and-officers-gunmen-will-not-be-able-to-go-to-the-center-fatehabad-news-hsr607285978","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा ः केंद्र में पुलिसकर्मी व अधिकारियों के गनमैन भी नहीं जा सकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा ः केंद्र में पुलिसकर्मी व अधिकारियों के गनमैन भी नहीं जा सकेंगे
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी महावीर कौशिक।
- फोटो : Fatehabad
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) की पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा 7 व 8 अगस्त को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा की तैयारी के लिए उपायुक्त महावीर कौशिक व हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सचिन जैन ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा को नकल रहित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस विभाग से कहा कि जिस भी व्यक्ति, अधिकारी व कर्मचारी की परीक्षा में ड्यूटी है उसकी सूची पहले ही जारी की जाए। परीक्षा के दौरान किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस कर्मी भी परीक्षा केंद्र के अंदर दाखिल नहीं हो सकेंगे। अधिकारियों के साथ तैनात गनमैन भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं कर पाएंगे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 40 परीक्षा केंद्रों पर दो दिन यानी 7 व 8 अगस्त को प्रात:कालीन व सायंकालीन सत्र में परीक्षा होगी। परीक्षा में 40 हजार परीक्षार्थी बैठेंगे। इस परीक्षा के लिए जिला स्तर पर एसडीएम कुलभूषण बंसल को नोडल अधिकारी लगाया गया है। उपायुक्त ने डीईओ से कहा कि वह परीक्षा के दौरान विशेष ध्यान रखें। सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की व्यापक व्यवस्था हो। सभी केंद्रों को सैनिटाइज किया जाए। शौचालय की व्यवस्था हो। पीने के पानी का उचित प्रबंध हो। परीक्षा आयोजित होने से पहले ही सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करें ताकि कमी का पता चल सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते तैनात किए जाएंगे। आयोग द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जैमर भी लगाए जाएंगे।
बैठक में एसडीएम कुलभूषण बंसल, सीटीएम अंकिता वर्मा, डीएसपी दलजीत बैनीवाल, डीईओ दयानंद सिहाग आदि मौजूद रहे।
परीक्षार्थी की आंखों व चेहरे की होगी स्कैनिंग
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य सचिन जैन ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए आयोग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग के निर्देशानुसार ही परीक्षा केंद्रों पर जिला शिक्षा अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले पूरी जांच प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षार्थी की आंखों व चेहरे की स्कैनिंग किया जाएगी। प्रवेश पत्र के बार कोड को स्कैन करने के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।