फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police recover 5 kg poppy husk from car

Fatehabad News: पुलिस ने कार से 5 किलो डोडा पोस्त किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police recover 5 kg poppy husk from car
टोहाना। नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव चंदड़ खुर्द में एक कार से पांच किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद किया। आरोपी युवक पुलिस को चकमा मौके से फरार हो गया। फरार युवक की पहचान चंदड़ खुर्द निवासी बलवान के रूप में हुई है। थाना सदर टोहाना में पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस टोहाना की टीम एसआई राधाकृष्ण के नेतृत्व में नशीले पदार्थों की रोकथाम को लेकर गश्त के दौरान बराड़ चौक पर मौजूद थी। उसी समय पुलिस टीम को सूचना मिली कि चंदड़ खुर्द निवासी बलवान कचरा डोडा पोस्त बेचने का काम करता है। कार में कचरा डोडा पोस्त लेकर आया है। इस पर पुलिस टीम जब गांव चंदड़ खुर्द में बलवान के घर के पास पहुंची। इस पर वहां खड़ा बलवान पुलिस को देखकर भाग गया। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें रखे प्लास्टिक कट्टे से 5 किलोग्राम कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed