फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police raided spa centers, got one center closed

Fatehabad News: पुलिस ने स्पा सेंटरों पर मारा छापा, एक सेंटर को करवाया बंद

Sun, 12 Mar 2023 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Police raided spa centers, got one center closed
स्पा सेंटर में जांच के बाद बाहर आते महिला थाना प्रभारी डॉ.कविता व अन्य पुलिसकर्मी।
फतेहाबाद। रविवार को महिला व सीआईए पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर शहर के स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान अनेक स्पा सेंटर बंद पाए गए, लेकिन बाबा कॉम्पलेक्स में एक स्पा सेंटर खुला था। यहां पर सिर्फ सेंटर का कर्मचारी ही मिला और मालिक नहीं थे। इसके बाद टीम ने अन्य स्थानों पर भी छापा मारा, लेकिन कोई संदिग्ध स्थिति नहीं मिली।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने शहर में बिना परमिशन के चल रहे स्पा सेंटरों को बंद करने के आदेश दिए हुए हैं। इसी के चलते रविवार को फतेहाबाद महिला थाना प्रभारी कविता व सीआईए प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हुडा सेक्टर, बाबा कॉम्पलेक्स सहित अन्य स्थानों पर स्पा सेंटरों पर दबिश दी।
विज्ञापन

इस दौरान अधिकतर स्पा सेंटर बंद मिले। बाबा कॉम्पलेक्स में एक सेंटर खुला था, जिसे पुलिस ने बंद करने के आदेश दिए। महिला थाना प्रभारी कविता ने बताया कि शहर में बिना परमिशन के चल रहे सभी स्पा सेंटरों को बंद करवाया जाएगा। रविवार को अधिकांश स्पा सेंटर बंद मिले हैं। एक स्पा सेंटर खुला था, जिसे बंद करवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शहर में हुक्का बारों व स्पा सेंटरों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। हालांकि शहर में कोई हुक्का बार नहीं है, लेकिन स्पा सेंटर मालिकों को साफ कह दिया गया है कि वह परमिशन लें और प्रोफेशनल लोगों को स्पा सेंटरों में रखें। अगर ऐसा नहीं करते तो स्पा सेंटर बंद कर दें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed