फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police opened two siphons, poured flood water into Chilli, the trial of dyeing with motors was successful

Fatehabad News: पुलिस ने खुलवाए दो साइफन, चिल्ली में डाला बाढ़ का पानी, मोटरों से रंगाई में डालने का ट्रायल रहा सफल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Aug 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police opened two siphons, poured flood water into Chilli, the trial of dyeing with motors was successful
साइफन खोलने का किसानों ने किया था विरोध, बुधवार रात पुलिस ने खुलवाया, सुबह सिंचाई विभाग ने एक औ
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे के दूसरी तरफ खेतों और ढाणियों में जमा बाढ़ का पानी शहर की चिल्ली में निकालने के लिए सिंचाई विभाग ने पुलिस की मदद से बुधवार देर रात एक साइफन खोल दिया। इसके बाद माजरा रोड पर अंडरब्रिज के पास दूसरे साइफन को वीरवार सुबह खोल दिया गया। पानी को चिल्ली में बने तालाब में डालकर मोटरों के जरिये रंगोई नाले में डाला जाएगा। इसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ट्रायल भी किया जो कि सफल रहा। साइफन से आ रहे पानी को जल्द चिल्ली में डालने के लिए दो जेसीबी भी लगाई गई है। शुक्रवार तक सिंचाई विभाग रतिया रोड दो और साइफन खोलने की तैयारी में है ताकि जल्द से जल्द पानी को चिल्ली में ले जाया जा सके। हालांकि बुधवार को साइफन खोलने का किसानों ने विरोध किया था। किसानों ने कहा था कि उनकी फसलें खराब हो जाएंगी। लेकिन रात को पुलिस की मदद से सिंचाई विभाग ने साइफन खोल दिया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाईवे किनारे, खेतों औ ढाणियों में जमा बाढ़ का तीन से चार दिन में निकल जाएगा। पानी खेतों में रोका नहीं जाएगा, साथ-साथ निकासी की जाएगी ताकि फसल खराब न हो सके।
विज्ञापन


शहर को बचाने के लिए बंद किए गए थे 20 से ज्यादा साइफन
हाईवे किनारे तक बाढ़ का पानी आने के बाद शहर को बचाने के लिए प्रशासन ने साइफन को पक्की चिनाई करवाकर बंद करवा दिया था। भूना रोड से लेकर रतिया रोड तक करीब 20 साइफन बंद किए गए थे। ये साइफन इसलिए बंद किए गए थे ताकि शहर को बचाया जा सके।
विज्ञापन


आठ फुट तक जमा हो गया था पानी
रंगोई नाला ओवरफ्लो होने के बाद खेतों और ढाणियों में करीब आठ फुट तक पानी जमा हो गया था। खान मोहम्मद के पास माइनर खोदकर पानी की निकासी शुरू की गई। इसके बाद पानी का स्तर कम हुआ। हालांकि अभी भी दो से ढाई फुट तक पानी जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से बारिश पानी निकालने के लिए रंगोई नाले तक डाली गई है पाइप लाइन
शहर के धर्मशाला रोड, जवाहर चौक, तुलसीदास चौक, डीएसपी रोड, भीमां बस्ती क्षेत्र के बारिश पानी को निकालने के लिए चिल्ली में डिस्पोजल टैंक बनाया गया है। डिस्पोजल टैंक से रंगोई नाले तक पाइप लाइन बिछाई गई है। इस प्रोजेक्ट पर करीब आठ करोड़ खर्च हो चुका है।

कोट
खेतों में अभी भी दो से ढाई फुट तक बाढ़ का पानी जमा है। पानी को चिल्ली में डाला जा रहा है। चिल्ली में मोटरों के जरिये रंगोई नाले में डाला जाएगा। किसी भी फसल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।
-ओपी बिश्नोई, एसई, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed