{"_id":"5f19c1638ebc3e63cb7ee854","slug":"police-new-fatehabad-news-chowki-fatehabad-news-rtk5654124160","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलां चौकी का जायजा लेने पहुंचे एसपी, छत और दीवार की मरम्मत के दिए आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलां चौकी का जायजा लेने पहुंचे एसपी, छत और दीवार की मरम्मत के दिए आदेश
विज्ञापन
जिला पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बुधवार को कुलां पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चौकी भवन प्रांगण के बदहाली का दृश्य देख वे हैरान रह गए। चौकी के कमरों की छत व दीवारें कंडम होने के कारण बरसाती पानी रिसाव होने की समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने इसकी मरम्मत के आदेश दिए।
वर्ष 1992 में कुलां चौक में स्थापित की गई पुलिस चौकी पीडब्ल्यूडी की जगह में संचालित है। ऐसे में पुलिस प्रशासन चौकी को चौक से हटाकर दूसरी जगह विस्थापित करने के लिए नए भवन निर्माण हेतु भूमि की तलाश में है। परंतु कुलां में ग्राम पंचायत के पास चौकी उपयुक्त भूमि न होने के कारण नए भवन में देरी हो रही है। एसपी के दिशा निर्देशों तहत इस दौरान डीएसपी विराम सिंह ने चौकी के नवनिर्माण हेतु कुलां चौकी प्रभारी कपिल देव व धारसूल कलां के सरपंच हरपाल सिंह के साथ धारसूल गांव में एक भूमि का निरीक्षण भी किया।
क्या कहते हैं डीएसपी
पुलिस चौकी भवन काफी पुराना होने के कारण इन दिनों जर्जर हालत में है। चौकी के कमरों से बारिश का पानी टपकता है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार द्वारा फिलहाल चौकी की कुछ मरम्मत के आदेश दिए गए हैं। अभी नए भवन निर्माण की कोई योजना नहीं बनी है। फिलहाल धारसूल कलां में एक जमीन का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन
- विराम सिंह, डीएसपी टोहाना
कुलां ग्राम पंचायत के पास चौकी उपयुक्त भूमि न होने पर पुलिस प्रशासन की डिमांड पर हमारी पंचायत ने गांव में सलेमपुरी रोड पर पड़ी पंचायती भूमि को चौकी के लिए देने की पेशकश की है। बुधवार को टोहाना के डीएसपी विराम सिंह द्वारा उक्त भूमि का निरीक्षण किया गया है। यदि प्रशासन को उक्त भूमि चौकी के लिए उपयुक्त हुईं तो ग्राम पंचायत ये भूमि देने को सहमत है।
- हरपाल सिंह सरपंच गांव धारसूल कलां