फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   police enquary in loot

फाइनेंसर के घर लूट के आरोपियों में एक सब्जी बेचने वाला निकला

Sat, 22 Aug 2020 07:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 07:06 PM IST
विज्ञापन
police enquary in loot
लूट मामले में आरोपियों को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
टोहाना (फतेहाबाद)। आजाद नगर में फाइनेंसर की पत्नी व उसके बच्चे को बंधक बनाकर लाखों की नकदी और जेवरात लूट के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। लूट के तीनों आरोपियों में एक पवन टोहाना की सब्जी मंडी के बाहर सब्जी की रेहड़ी लगाता था और उसी के पास फाइनेंसर के घर लाखों रुपये आने की जानकारी थी। इसके बाद उसने साजिश रचते हुए नरवाना से बाकी दोनों साथियों अजय व रोबिन को बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इस मामले में गिरफ्तार दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस वारदात में उपयोग की गई पिस्तौल और चाकू बरामद करने की कोशिश करेगी। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लूटे गए आभूषण, वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, लूटी गई बाइक, एक मैगजीन व एक पिस्टल बरामद कर ली है। मृतक आरोपी रोबिन का नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

सब्जी वालों को फाइनेंस करता है पीड़ित मकान मालिक
पुलिस जांच में सामने आया है कि मामले में आरोपी पवन शहर की हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी के बाहर रेहड़ी लगाता है। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता सुनील रेहड़ी वालों को रुपये फाइनेंस करता था। डीएसपी ने बताया कि सुनील के घर रुपये आने की जानकारी पवन के पास थी, जिसके बाद उसने उसके घर की रेकी करनी शुरू कर दी और अपने दोनों साथियों रोबिन व अजय को बुला लिया। डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि वारदात के दिन अजय स्कूटी चला रहा था और वह बाहर खड़ा हो गया, जबकि पवन व रोबिन घर में घुसकर नकदी व आभूषण लूटकर भाग गए थे। डीएसपी ने बताया कि फाइनेंसर सुनील ने अपनी पत्नी व बच्चे को कमरे से बाहर निकालने की बजाय बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों का स्कूटी पर अपने दोस्त के साथ पीछा करना शुरू कर दिया था, जिसके बाद गांव के लोगों ने सुनील का साथ देना शुरू कर दिया तथा दो लोगों को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों पर नरवाना, जींद व कैथल में भी पर दर्ज हैं हत्या, लूट और चोरी के मुकदमे
डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि जब आरोपी पवन भागकर हिसार रोड की तरफ जाने लगा तो सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने काबू कर लिया। नरवाना निवासी अजय भागकर घोड़ाफार्म की तरफ छिपने लगा तो उसे एसएचओ सिटी सुरेंद्र ने काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि मृतक आरोपी के हाथ से पिस्टल, उसकी जेब से गोलियों की मैगजीन तथा आरोपियों की निशानदेही पर आभूषण बरामद कर लिए गए हैं। डीएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पवन के खिलाफ इसी महीने आर्म्स एक्ट, मारपीट करने का मामला सिटी थाने में दर्ज हुआ था। इसके अलावा एक मामला जीआरपी जींद तथा तीसरा मामला भी टोहाना सिटी थाने में दर्ज है। उन्होंने बताया कि मृतक रोबिन के खिलाफ नरवाना में स्कूटी लूट और तीन अन्य मामले कैथल थाने में दर्ज हैं, जबकि आरोपी अजय के खिलाफ कलायत में बाबा की हत्या का मामला, कैथल के सिविल लाइन पुलिस से एक कर्मचारी से गाड़ी लूट व एक अन्य मामला सिटी नरवाना में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed