फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police detained a young man in connection with the murder of a woman in Shergarh Dhani.

Fatehabad News: शेरगढ़ ढाणी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police detained a young man in connection with the murder of a woman in Shergarh Dhani.
रतिया। गांव शेरगढ़ ढाणी में रविवार रात को 44 वर्षीय महिला रानी की तेजधार हथियारों से हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस ने मृतक महिला के भाई मक्खन सिंह की शिकायत पर उसके पति विक्रमजीत के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस इस मामले की अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस मृतक महिला के नामजद पति विक्रमजीत के गुरुग्राम में होने की बात सहित अन्य सवालों के जवाब से संतुष्ट नजर आई है। इसके बाद पुलिस ने इस हत्याकांड को अन्य पहलुओं से जोड़कर मामले की जांच करते हुए बुधवार को टोहाना रोड से एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले का खुलासा करने से इन्कार कर रही है। यह बात भी सामने आई है कि मामले में मृतक महिला की बेहोश हुई दो लड़कियों से पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। इनको पुख्ता करने के लिए पुलिस इस मामले में सुबूत जुटाने में लगी है। वीरवार को पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है। डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस मृतक महिला के हत्यारे के काफी करीब है तथा जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed