फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police conducted the last rites... family bade a final farewell via video call.

Fatehabad News: पुलिस ने कराया संस्कार...परिवार ने वीडियो कॉल पर दी अंतिम विदाई

Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Police conducted the last rites... family bade a final farewell via video call.
टोहाना में वीडियो कॉल पर दाह संस्कार देखते हुए मृतक के परिजन ।
टोहाना। रोजगार की तलाश में बिहार से सैकड़ों किलोमीटर दूर टोहाना आए किशन लाल शर्मा (51) की अंतिम यात्रा में अपनों का कंधा नसीब नहीं हुआ। आर्थिक तंगी और दूरी के आगे मजबूर बेटा रोहित, बेटी अन्नू और अन्य परिजन आखिरी बार उन्हें विदा करने की कसक मन में लिए बिलखते रहे। छलकतीं आंखों और सिसकियों के बीच बेटे रोहित, बेटी अन्नू और अन्य परिजनों ने वीडियो कॉल के जरिये किशन लाल को अंतिम विदाई दी। स्क्रीन के एक ओर प्रवासी मजदूार का अंतिम सफर था तो दूसरी ओर अपनों की बेबसी, आंसू और बिछड़ने का दर्द। इस मार्मिक घड़ी में पुलिस ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए बुधवार को दाह संस्कार की रस्म पूरी करवाई।
विज्ञापन

पूर्णिया जिले के चरलुवा गांव निवासी किशन लाल शर्मा महज 10 दिन पहले काम के सिलसिले में टोहाना आए थे। जांच अधिकारी मंजीत सिंह ने बताया कि 28 सितंबर को बिहार के मधुबनी जिले के गांव ढंगराहा निवासी ओमप्रकाश से किशन लाल का झगड़ा हुआ था। इसी दौरान सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। मामले में गैर-इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मकान मालिक वीरेंद्र के बयानों के आधार पर पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जांच अधिकारी मंजीत सिंह की टीम ने अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल की स्क्रीन अंतिम दर्शन का बनी जरिया
किशन लाल की पत्नी अनीता देवी का 15 वर्ष पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनकी बुजुर्ग मां लुखीया देवी, पुणे में कार्यरत बेटा रोहित, गुरुग्राम में रह रही बेटी अन्नू और बिहार में रहने वाली भतीजी कविता हैं। पुलिस ने उनसे संपर्क कर किशन लाल के निधन की सूचना दी। व्यथित परिजनों ने दूरी और परिस्थितियों का हवाला दिया तो पुलिस की ओर से ने गांव के मुखिया और परिजनों को वीडियो कॉल के जरिए जोड़ा गया। आम दिनों में दूर बैठे अपनों को जोड़ने वाली मोबाइल की स्क्रीन किशन लाल के अंतिम दर्शन और परिवार की पीड़ा-संवेदना की साक्षी बन गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लकड़ियां और अन्य सामग्री जुटाकर अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed