{"_id":"5f3bcf7a8ebc3e3d1e002612","slug":"police-case-against-miss-behave-and-beaten-case-fatehabad-news-rtk5692231108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में बाप-बेटा गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के पास जूते पहनकर पहुंचे, सेवादारों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में बाप-बेटा गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ साहिब के पास जूते पहनकर पहुंचे, सेवादारों को पीटा
विज्ञापन
भूना गुरुद्वारे में शराब पीकर जाने व ग्रंथी को पीटने के मामले को लेकर सिख समुदाय के लोग थाने में प
- फोटो : Fatehabad
भूना (फतेहाबाद)। गुरुद्वारा सिंह सभा उकलाना रोड भूना के अंदर एक पिता-पुत्र द्वारा शराब पीकर व जूते पहनकर गुरु ग्रंथ साहिब के पास जाने पर संगत में भारी रोष है। कमेटी व संगत ने सोमवार को गुरुद्वारा साहिब में बैठक कर आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को गुरुद्वारे के ग्रंथी सेवादार अमनदीप की शिकायत पर बाप-बेटे केेेे खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बताया गया है कि गुरद्वारा सिंह सभा के ग्रंथी अमरदीप व जसवंत सिंह रविवार की देर शाम को टोहाना रोड पर दूध लेने के लिए राज देवेंद्र सिंह के घर गए थे, लेकिन सेवादार को दूध डालने के बाद राज देवेंद्र व उसके बेटे सुखपाल सिंह जो शराब केेे नशे में थे, उन्होंने बिना किसी बात के सेवादारों की पिटाई शुरू कर दी और उनके कपड़ेे फाड़ दिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने उनके बर्तन भी मौके पर छीन लिए। दोनों सेवादार पिटाई से बचने के लिए भागकर गुरुद्वारे में आ गए। मगर शराब केेे नशे में धुत्त दोनों बाप-बेटा गुरुद्वारा परिसर में घुस गए और बिना जूते उतारे गुरुग्रंथ साहिब स्थल पर प्रवेश कर गए। आरोप है कि वहां पर भी दोनों सेवादारों को बेरहमी से पीटा गया और उनकी पगड़ी भी जमीन पर गिरा दी। सोमवार की सुबह गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी को इस घटना की सूचना मिली। कमेटी प्रधान हरजीत सिंह ने गुरद्वारा की संगत को आपातकालीन बैठक में पहुंचने के लिए दिशा निर्देश दिए। बैठक में सिख समुदाय के दर्जनों लोगों ने इस घटना की घोर निंदा की और गुरुद्वारे में शराब पीकर शराब पीने व जूते पहनकर जाने पर आरोपियों का सामाजिक बहिष्कार करनेे का फैसला किया गया। हालांकि कुछ लोगों का तर्क था कि सामाजिक बहिष्कार का फैसला थोड़ा और विचार-विमर्श के बाद किया जाना चाहिए था। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, मारपीट करने वह सेवादार की पगड़ी जमीन पर गिरा ने का बापञबेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश की जा रही है
इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि पुलिस ने गुरुद्वारे के सेवादार ग्रंथी अमरदीप की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। जिनकी तलाश की जा रही है