फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Police became helpful in getting the candidates to appear in the exam, became a support in emergency

Fatehabad News: अभ्यर्थियों की परीक्षा दिलवाने में मददगार बनी फतेहाबाद पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 27 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Police became helpful in getting the candidates to appear in the exam, became a support in emergency
फतेहाबाद के भट@टूकलां में महिला अभ्या​र्थियों को अपनी गाड़ी में बस स्टैंड लेकर जाते हुए एसएचओ
फतेहाबाद। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) में अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलवाने में रविवार को भी पुलिस मददगार बनी। इमरजेंसी में फंसे अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया। यहां तक उनके रूकने, खाने-पीने तक की व्यवस्था में पुलिस कर्मचारियों ने मदद की।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने सुबह के सत्र की परीक्षा के दौरान केंद्रों और व्यवस्था का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने एमएम कॉलेज, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संस्कृति स्कूल और दरियापुर स्थित माउंट लिट्रा स्कूल सहित कई केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मुख्य द्वार, प्रवेश एवं निकासी मार्ग, परीक्षा कक्षों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान चौक पर खड़े पुलिसकर्मियों की पीठ भी थपथपाई और बेहतर प्रबंधन के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
टायर पंक्चर हुआ तो की गाड़ी की व्यवस्था
सीईटी देने के लिए हिसार से सिरसा जा रहे अभ्यर्थी अमित कुमार, उसका साथी एवं तीन महिला गांड़ी से जा रहीं थी। गाड़ी का टायर अचानक पंचर हो गया। दूसरा टायर लगाया गया तो वह भी पंचर निकला। ऐसे में सभी समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने को लेकर परेशान हुए। इसी दौरान मार्ग से गुजर रही पुलिस की एक गाड़ी में सवार एएसआई जगसीर सिंह ने रुककर स्थिति की जानकारी ली। अभ्यर्थी अमित कुमार से परेशानी पता चलने के बाद जगसीर सिंह ने एक अन्य वाहन को रुकवाया और उनको सिरसा के लिए रवाना किया।
-
पुलिस ने ठहरने के लिए की व्यवस्था
थाना भट्टू कलां के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के साथ आए उनके परिवारजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए साईं फैक्ट्री एवं सोलंकी पाइप फैक्ट्री के मालिकों के सहयोग से व्यवस्थाएं सुनिश्चित की। इन फैक्टरियों में बैठने, विश्राम करने, पानी, चाय एवं नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे उन्हें गर्मी और असुविधा से राहत मिली।
-
15 अभ्यार्थियों के लिए बस व्यवस्था की
टोहाना क्षेत्र के हैदरवाला निवासी हैप्पी, प्रिया व अन्य 15 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र जाने के लिए जमालपुर के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। समय की कमी के कारण सभी परीक्षार्थी चिंतित व परेशान नजर आ रहे थे। इसी दौरान थाना सदर टोहाना के प्रभारी शादी राम, जो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे थे ने बच्चों को असहज स्थिति में देखा। जब उन्होंने कारण पूछा तो वाहन उपलब्ध न होने की समस्या बताई। थाना प्रभारी ने तुरंत एक निजी बस को रुकवाया और सभी परीक्षार्थियों को सिरसा स्थित परीक्षा केंद्र के लिए रवाना किया।
-
दिव्यांगों को व्हील चेयर पर केंद्र में भेजा
गांव खाराखेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र पर तैनात बडोपल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश कुमार एवं पुलिसकर्मियों ने दिव्यांग परीक्षार्थी सुखराज निवासी अमानी को परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया। जब सुखराज परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण उन्हें सहायता की आवश्यकता थी। स्थिति को समझते हुए तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उन्हें व्हीलचेयर पर बैठाकर सुरक्षित रूप से परीक्षा कक्ष तक पहुंचाया। वहीं महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में भी दिव्यांग अभ्यर्थी को व्हीलचेयर के जरिए केंद्र में भेजा गया।

-
महिला अभ्यार्थियों को पहुंचाया बस स्टैंड
भट्टू कलां पुलिस ने परीक्षा समाप्त होने के बाद महिला अभ्यर्थियों को खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध करवाई। इसके बाद, उन्हें अपनी निजी पुलिस वाहन में बैठाकर भट्टू कलां बस अड्डा तक सुरक्षित पहुंचाया और वहां से उनकी गंतव्य स्थलों की ओर जाने वाली बस में बैठाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed