{"_id":"0458c21de862e9e35bb1a287d075b336","slug":"police-arrested-father-and-brother-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने ससुर और देवर को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने ससुर और देवर को किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Sep 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली पत्नी होते हुए धोखे से दूसरी शादी करने के मामले में सदर पुलिस ने पीड़िता के आरोपी ससुर बह्म कालोनी, सोनीपत निवासी छबीलदास और देवर मनीष को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पति सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहीं इस मामले को लेकर बीते दिनों सदर थाने में पंचायत चल रही थी, जहां पर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया था और उसकी तबीयत बिगड़ गई थी।
फतेहाबाद की एक युवती एजूकेशन वीजा पर विदेश पढ़ने गई हुई थी। इसी दौरान फेसबुक पर उसकी दोस्ती राजेन्द्र निवासी सोनीपत से हो गई। युवती का आरोप है कि राजेंद्र ने उसे सब्जबाग दिखाकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। करीब एक साल पहले राजेंद्र ने उसे धोखे में रखकर शादी कर ली और उसके साथ दिल्ली में रहने लगा।
विज्ञापन
आरोप है कि दो माह पूर्व जब उसे दिल्ली में बच्चा हुआ तो आरोपी उसे अस्पताल में ही छोड़कर भाग गया। बाद में पता चला कि राजेंद्र की पहले से ही एक पत्नी है और उसके दो बच्चे भी हैं। जिसकी जानकारी उसने अपने मायके में दी। उसके बाद दोनों पक्षों में कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन पीड़िता के ससुराल वालों ने उसे रखने से साफ इनकार कर दिया और धमकी दी कि जो करना है कर लो। जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्षों की सदर थाने में पंचायत हुई थी। इस दौरान कार्रवाई न होते देख पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और परिजन उसे सामान्य अस्पताल में लेकर आए।
सदर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके पति राजेंद्र, ससुर छबीलदास, सास गुड्डी उर्फ यशोदा, देवर विक्रम व मनीष, ननद सुषमा और राजेंद्र की पहली पत्नी, उसके के भाई दल्लू गुदली व पिता इंद्रेश गुदली निवासी कटरपुर जिला अलवर राजस्थान के खिलाफ मामला दर्ज किया था।