फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Players were given the message to stay away from drugs

Fatehabad News: खिलाडि़यों को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Mon, 21 Sep 2026 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Players were given the message to stay away from drugs
फतेदाबाद। पुलिस लाइन में ‘संदीप पाटिल जोन-2 नमो क्रिकेट लीग’’ में खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने
फतेहाबाद। पुलिस लाइन स्थित खेल मैदान में आयोजित संदीप पाटिल जोन-2 नमो क्रिकेट लीग में मुख्यमंत्री सैनी के राजनीतिक सचिव एवं सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण भंडारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जोन प्रभारी अशोक भुक्कर एवं अन्य आयोजन समिति सदस्यों ने तरुण भंडारी का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान तरुण भंडारी ने खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें खेल भावना से खेलने तथा नशे से दूर रहकर देश व समाज के विकास में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा दी। तरुण ने बताया कि राज्यस्तरीय नमो क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम को 21 लाख रुपये, उपविजेता को 11 लाख रुपये तथा तृतीय टीम को 5 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी मैचों का प्रसारण 14 प्रमुख ओटीटी चैनलों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जोन प्रभारी अशोक भुक्कर ने बताया कि संदीप पाटिल जोन-2 के मुकाबले पुलिस लाइन मैदान के साथ गांव बोदीवाली के खेल स्टेडियम में भी आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेशभर में कुल 24 जोन तक जोन-स्तरीय मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम राज्यस्तरीय नमो क्रिकेट लीग में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जोन-2 की विजेता टीम को 31 हजार रुपये तथा उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये का द्वितीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर समाजसेवी विनोद तायल, प्रोफेसर बंसीलाल, जसवंत सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल बंसल, सुनील, अनिल टांडी, बाली मित्तल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed