फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Piles of garbage in grain market, traders upset

Fatehabad News: अनाजमंडी में लगे कूड़े के ढेर, व्यापारी हुए परेशान

Tue, 18 Feb 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 18 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Piles of garbage in grain market, traders upset
मार्केट कमेटी कार्यालय की दीवार के साथ लगे हुए कचरे के ढेर
तिया। अनाज मंडी में पिछले कई दिनों से सफाई की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण जगह जगह कचरे के ढेर लग गए हैं। जिस कारण व्यापारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने मार्केट कमेटी अधिकारियों से उचित सफाई व्यवस्था करवाने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि अनाजमंडी में पिछले कई दिनों से सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। जिस कारण मंडी के हर प्रत्येक कोने पर गंदगी व कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इन कचरे के ढेर में पशु मुंह मारते रहते हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि मार्केट कमेटी की कार्यालय की दीवार के साथ भी पिछले एक महीने से कचरा के बड़े-बड़े ढेर लगे हुए लेकिन कमेटी के कर्मचारियों द्वारा वहां पर भी सफाई नहीं करवाई जा रही। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिव व एसडीएम से मांग की है कि सफाई व्यवस्था बहाल करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में जब मार्केट कमेटी के सचिव राजकुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अनाज मंडी क्षेत्र में रोजाना सफाई होती है अगर कहीं कोई समस्या है तो उसे हल करवा दिया जाएगा। मार्केट कमेटी कार्यालय की दीवार के साथ जो कचरा पड़ा हुआ है वह नगर पालिका के क्षेत्र में आती है। नगर पालिका सचिव को सफाई के लिए पत्र लिखकर इस कचरे के ढेर को भी साफ करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed