{"_id":"6aa6cfa5f1dce2f51b09fc8b","slug":"piles-of-garbage-are-being-cleared-and-the-streets-and-markets-are-regaining-their-vibrancy-thanks-to-the-cleanup-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-161050-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हटने लगे कचरे के ढेर, गलियों और बाजारों में सफाई से फिर लौटने लगी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हटने लगे कचरे के ढेर, गलियों और बाजारों में सफाई से फिर लौटने लगी रौनक
Sun, 13 Sep 2026 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 13 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में सफाई करते हुए कर्मचारी
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की 37 दिन से चली आ रही हड़ताल शुक्रवार को खत्म होने के बाद रविवार को शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटती नजर आई। छुट्टी के दिन भी कर्मचारियों ने वार्डों और प्रमुख बाजारों में सफाई अभियान चलाया।
हड़ताल के कारण शहर के कई हिस्सों में लंबे समय से कचरा जमा था। गलियों और बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे थे। कई स्थानों पर कचरा सड़क किनारे फैल गया था। इससे राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हो रही थी। लंबे समय तक कचरा जमा रहने से दुर्गंध की समस्या भी बढ़ गई थी।
सफाई कर्मचारी काम पर लौटते ही उन स्थानों पर पहुंचे जहां सबसे ज्यादा कचरा जमा था। हंस मार्केट, जवाहर चौक और थाना रोड समेत कई प्रमुख बाजारों में सफाई अभियान चलाया गया। कर्मचारियों ने सड़कों और किनारों पर जमा कचरा उठाया। वार्डों में भी सफाई का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
अभी दो दिन और लग सकते हैं कचरा हटाने में
नगर परिषद ने शहर की व्यवस्था जल्द सामान्य करने के लिए रविवार की छुट्टी में भी कर्मचारियों को मैदान में उतारा। पहले कचरा जमा होने वाले प्रमुख स्थानों की सफाई कराई गई। इसके बाद बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में सफाई अभियान आगे बढ़ाया गया। अधिकारियों के अनुसार शहर में लंबे समय से जमा कचरा पूरी तरह हटाने में करीब दो दिन और लग सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
सड़कों-गलियों से हटने लगा कचरा
लंबे समय तक गंदगी जमा रहने से मच्छर और मक्खियों की समस्या बढ़ने की आशंका थी। कचरे से उठ रही दुर्गंध से बाजारों में आने वाले लोगों और आसपास रहने वाले नागरिकों को परेशानी हो रही थी। सफाई कर्मचारियों की वापसी से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। नगर परिषद के एसआई महेश कुमार का कहना है कि सफाई अभियान के बाद शहर की सड़कों और गलियों से कचरा हटने लगेगा। इससे दुर्गंध और गंदगी से राहत मिलने के साथ बाजारों का माहौल भी बेहतर होगा। नियमित सफाई होने से नालियों के आसपास जमा कचरा हटाया जा सकेगा।