{"_id":"6a230947b4aa2eab6d0a356c","slug":"physicians-opd-started-in-civil-hospital-after-five-years-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-155134-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में पांच साल के बाद फिजिशियन की ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में पांच साल के बाद फिजिशियन की ओपीडी शुरू
Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल की एनसीडी क्लीनिक में जांच करते हुए नर्सिंग ऑफिसर संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में मरीजों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी राहत मिली है। करीब पांच वर्ष बाद अस्पताल में फिजिशियन (मेडिसिन विशेषज्ञ) की ओपीडी दोबारा शुरू हो गई है। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अरमान ने कार्यभार संभाल लिया है और अब एनसीडी (नॉन कम्युनिकेबल डिजीज) क्लीनिक में मरीजों की जांच व उपचार करेंगे।
फिजिशियन सेवाएं शुरू होने से मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा अन्य जटिल बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए हिसार या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार यह सुविधा फिलहाल एनसीडी क्लीनिक के माध्यम से उपलब्ध रहेगी। आंकड़ों के अनुसार पिछले माह एनसीडी क्लीनिक में 1464 लोगों की स्क्रीनिंग की गई
। जांच के दौरान 142 मरीज उच्च रक्तचाप और 206 मरीज शुगर से प्रभावित पाए गए। बढ़ती संख्या को देखते हुए विशेषज्ञ सेवाओं की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। वहीं, क्लीनिक में सेवाएं दे रहीं कंसलटेंट डॉ. संगीता अब महिला क्लीनिक की जिम्मेदारी संभालेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने हाल ही में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत महिला क्लीनिक की शुरुआत की है जहां महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
अगले माह मिल सकता है गेस्ट्रो
अस्पताल प्रशासन की योजना अगले माह से गैस्ट्रो विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू करने की भी है। यदि यह व्यवस्था शुरू होती है तो पेट, लीवर और पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में ऐसे मरीजों को उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल, हिसार, रोहतक या अन्य बड़े चिकित्सा संस्थानों में जाना पड़ता है। एक जुलाई एनएचएम के तहत गेस्ट्रो ज्वाइन कर सकते हैं।
-
10 माह बाद लिफ्ट शुरू
इधर, अस्पताल में करीब 10 माह से बंद पड़ी लिफ्ट भी शुरू कर दी गई है। लिफ्ट के संचालन से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। अब उन्हें ऊपरी मंजिलों तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा। हाल ही में ऑपरेशन थियेटर शुरू होने के बाद मरीजों को परेशानी हो रही थी।
-
नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी शुरू हो गई है। फिजिशियन को एनसीडी क्लीनिक में कक्ष दिया गया है। मरीजों को काफी फायदा मिलेगा।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन