फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Physically challenged in the medical camp, Clinical Psychologist arrived in the afternoon, Hisar's experts also came late

Fatehabad News: मेडिकल कैंप में दिव्यांगों से धक्का-मुक्की, दोपहर में पहुंचे क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट, हिसार के विशेषज्ञ भी देर आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Physically challenged in the medical camp, Clinical Psychologist arrived in the afternoon, Hisar's experts also came late
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को दिव्यांगों के प्रमाण पत्र को लेकर लगाए गए मेडिकल जांच कैंप में अव्यवस्था रही। कैंप में उम्मीद से ज्यादा दिव्यांग आने पर व्यवस्था बिगड़ गई और कर्मचारियों ने आधार कार्ड देखकर फार्म लेने शुरू किए तो धक्का-मुक्की शुरू हो गई। करीब 30 मिनट तक धक्का-मुक्की की स्थिति रही, इसके चलते दिव्यांग परेशान रहे। वहीं दो विशेषज्ञ भी देरी से आए।
विज्ञापन

कैंप में पीने के पानी के लिए तीन कैंपर रखे गए लेकिन वह 10 मिनट में ही खाली हो गए। इसके अलावा व्हील चेयर की कमी भी खली। कैंप में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट एक बजे के बाद पहुंचे। इसके अलावा हिसार से भी विशेषज्ञ देरी से आए। यहां पर फिजिशियन और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते हिसार के डॉक्टरों की ड्यूटी लगी हुई है। विभाग द्वारा तीन दिन से कैंप चल रहा है, पहले दो दिन कैंप में कम भीड़ रही लेकिन बुधवार को संख्या बढ़ गई, जिसे संभालना मुश्किल हो गया। दिव्यांग मेडिकल जांच कैंप के लिए हिसार अस्पताल के विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई हुई है। फतेहाबाद में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट छुट्टियों पर होने के चलते हिसार के विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई है। लेकिन बुधवार को क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट दोपहर एक बजे के बाद पहुंचे इसके चलते दिव्यांगों को परेशानी हुई। करीब 15 दिव्यांगों को इससे पहले अग्रोहा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अग्रोहा में जाने पर दिव्यांगों को अगस्त माह की तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन

आवेदन के बाद 3200 दिव्यांग नहीं आए
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो करीब ढाई साल में 3200 दिव्यांग ऐसे हैं जो कि आवेदन कर चुके हैं लेकिन प्रमाण पत्र के लिए मेडिकल करवाने नहीं आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इन्हें फोन करके सूचना दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी के लिए तीन कैंपर रखे, 10 मिनट बाद हुए खाली
नागरिक अस्पताल में दिव्यांग मेडिकल जांच कैंप में सुविधा के लिए पानी के तीन कैंपर रखे गए लेकिन ये कैंपर 10 मिनट बाद ही खाली हो गए। इसके चलते दिव्यांगों को पानी पीने के लिए वाटर कूलर तक जाना पड़ा।
सीएससी संचालक भी ऑनलाइन के नाम पर कर रहे गड़बड़ी
प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांग को सीएससी पर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके बाद ये आवेदन स्वास्थ्य विभाग के पास आता है। लेकिन कॉमन सर्विस सेंटर संचालक इसको लेकर गड़बड़ी कर रहे हैं। कैंसर पीड़ित का दिव्यांग के नाम पर आवेदन कर रहे हैं। यहां पहुंचने पर उनमें कैंसर बीमारी मिलने पर कर्मचारियों द्वारा वापस भेजा जा रहा है। क्यों कि कैंसर मरीजों के लिए अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
आज और कल टोहाना में लगेगा विशेष कैंप
स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज और कल टोहाना नागरिक अस्पताल में कैंप लगाया जाएगा। यहां पर हिसार के विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कौशिक और डॉ. अजय चुघ आज और कल डॉ. विष्णु मित्तल और डॉ. अजीत लाठर दिव्यांगों का मेडिकल करेंगे।

सिविल सर्जन के निर्देशों के बाद भी नहीं सुधर रहे हालात

दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले कैंप में व्यवस्था सुधारने के लिए सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत पिछले तीन से चार माह से लगातार प्रयास कर रही है। सीएमओ के प्रयास से स्पेशल कैंप भी लगाए गए है। सीएमओ खुद भी निरीक्षण कर रही हैं और निर्देश दे रही हैं। लेकिन सीएमओ के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत का कहना है कि बुधवार को पोर्टल बंद होने से कुछ देर दिक्कत रही है। बुधवार को 200 आवेदनों में से 150 दिव्यांग के नियम अनुसार मेडिकल किए गए हैं।
कोट
क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट कुछ देरी से आए ऐ। इसके अलावा कैंप में उम्मीद से ज्यादा भीड़ थी, इस वजह से दिक्कत आई है।
-डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed