{"_id":"692b3760068cea60e0098623","slug":"physical-verification-of-crm-machines-will-be-done-from-2nd-to-4th-december-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144440-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 2 से 4 दिसंबर तक होगा सीआरएम मशीनों के भौतिक सत्यापन का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 2 से 4 दिसंबर तक होगा सीआरएम मशीनों के भौतिक सत्यापन का कार्य
Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी में किसानों की ओर से सब्सिडी पर खरीदी गई फसल अवशेष प्रबंधन (सीआरएम) मशीनों का भौतिक सत्यापन 2 से 4 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निदेशालय की ओर से निर्धारित किया गया है।
यह सत्यापन उन मशीनों का होगा जिनके बिल 30 नवंबर तक विभाग के पोर्टल पर अपलोड किए जा चुके हैं तथा पिछले वर्ष 2024-25 जिनकी 30 प्रतिशत शेष सब्सिडी के लिए लंबित है, उनका द्वितीय भौतिक सत्यापन होना है। सहायक कृषि अभियंता पवन कुमार ने बताया कि 2 दिसंबर को कृषि यंत्र सुपर सीडर का भौतिक सत्यापन किया जाएगा, जिसमें ब्लॉक टोहाना, जाखल व भूना के लिए अनाज मंडी धारसूल कलां, ब्लॉक रतिया, नागपुर व भूना के लिए सहनाल रोड कोर्ट के सामने रतिया, ब्लॉक फतेहाबाद, भट्टू कलां व भूना के लिए सिटी पुलिस स्टेशन सेक्टर 10 फतेहाबाद में किया जाएगा।
3 दिसंबर को कृषि यंत्र बेलिंग यूनिट (स्ट्रा बेलर, रेक व श्रब मास्टर/रोटरी स्लेशर) का भौतिक सत्यापन खंड टोहाना, जाखल व भूना के लिए अनाज मंडी धारसूल कलां, खंड रतिया, नागपुर व भूना के लिए सहनाल रोड कोर्ट के सामने रतिया तथा खंड फतेहाबाद, भट्टू कलां व भूना के लिए सिटी पुलिस स्टेशन सेक्टर 10 फतेहाबाद में किया जाएगा।
विज्ञापन
4 दिसंबर को विभिन्न मशीनों जैसे रीपर कम बाइंडर, स्मार्ट सीडर, जीरो टिल, सुपर एसएमएस, मल्चर, लोडर आदि के लिए ब्लॉक टोहाना, जाखल व भूना के लिए अनाज मंडी धारसूल कलां, ब्लॉक रतिया, नागपुर व भूना के लिए सहनाल रोड कोर्ट के सामने रतिया, ब्लॉक फतेहाबाद, भट्टू कलां व भूना के लिए सिटी पुलिस स्टेशन सेक्टर 10 फतेहाबाद में किया जाएगा।