फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Petition filed in court in property dispute, investigation ordered

Fatehabad News: संपत्ति विवाद में कोर्ट में याचिका दायर, जांच के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Petition filed in court in property dispute, investigation ordered
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी विवाद में भीमां बस्ती निवासी गुरदेव सिंह ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अंबरदीप की अदालत में दावा दायर कर अपने कुछ रिश्तेदारों व प्रॉपर्टी डीलर पर उसका बहुमूल्य मकान हड़पने का आरोप लगाया है। अदालत ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए हैं। गुरदेव सिंह ने अपने दावे में अपनी भाभी हर्षबाला, भतीजी शिवानी, भांजे दीपक व आशु, प्रॉपर्टी डीलर सूबे सिंह, रविंद्र निवासी बिसला, रामनिवास जांगू, राकेश बिश्नोई, डाॅ. बंसी नायक, सुभाष आदि को पार्टी बनाया है। आरोप है कि उक्त लोगों ने साजिश रचकर उससे खाली कागजों पर साइन करवा लिए और 40 हजार रुपये दे दिए। गुरदेव सिंह ने अदालत में दिए बयान में कहा कि वह 60 वर्ष का अविवाहित बुजुर्ग है और उक्त लोग सकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed