{"_id":"688e5981a29245836e0902e5","slug":"people-are-getting-troubled-due-to-the-potholes-on-ratangarh-pilchia-road-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-137887-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रतनगढ़ पिलछिया रोड पर बने गड्ढों से लोग हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रतनगढ़ पिलछिया रोड पर बने गड्ढों से लोग हो रहे परेशान
Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
रतनगढ़ से पिलछिया रोड में गड्ढों को दिखाते हुए ग्रामीण
रतिया। गांव रतनगढ़ से पिलछियां जाने वाली रोड खस्ताहाल होने के कारण रतनगढ़, मिराना, बलियाला सहित कई गांवों के ग्रामीण काफी परेशान हैं। इस रोड से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
गांववासी परमपाल, सेठ लीलाराम, सतपाल आदि ने बताया कि इस रोड की हालत पिछले काफी समय से खस्ता हो गई है। देखरेख न होने के कारण इसमें गड्ढे बन गए हैं। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई है लेकिन फिर भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि गड्ढों के कारण कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। इस कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी व लोक निर्माण विभाग के मंत्री ने 15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए थे उसके बाद रोड खस्ताहाल है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से इस सड़क पर बने गड्ढों को तुरंत प्रभाव से भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग के उप मंडल अधिकारी संदीप सचदेवा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से तकरीबन सभी सड़कों के गड्ढे भर दिए गए हैं लेकिन बारिश के कारण कुछ स्थानों पर फिर से गड्ढे हो गए हैं। इन्हें भी जल्द ही भर दिया जाएगा।