फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People angry over sewer blockage in Tohana, Fatehabad, blocked Valmiki Chowk and raised slogans

फतेहाबाद: टोहाना में सीवर ब्लॉक होने से नाराज लोग, वाल्मीकि चौक पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Sat, 23 Sep 2023 10:30 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 23 Sep 2023 10:30 AM IST
सार

प्रदर्शनकारी दीपक, राजेश, सोनू, सुनीता, सरोज ने बताया कि वार्ड 11 में पशुपालक द्वारा भैसों की डेयरी बनाई गई है, जिसका गोबर नालियों में फेंक दिया जाता है। इससे सीवर ब्लॉक होने के चलते सारा गंदा पानी रोड पर आ जाता है, जिससे बीमारियां फैल रही है।

विज्ञापन
People angry over sewer blockage in Tohana, Fatehabad, blocked Valmiki Chowk and raised slogans
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना शहर के वार्ड नंबर 11 में डेयरी से निकलने वाले गोबर से सीवर ब्लॉक होने की समस्या से परेशान लोगों ने वाल्मीकि चौक पर जाम लगाकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पाकर शहर थाना से एएसआई भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने और उन्होंने जाम लगाए रखा। जाम के चलते सुबह स्कूल जाने वाली बसों को निकालने में चालकों को भी दिक्कत हुई।

विज्ञापन


इसके बाद नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि सोमवार को डेयरी संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद लोगों ने करीब दो घंटे बाद जाम खोल दिया। प्रदर्शनकारी दीपक, राजेश, सोनू, सुनीता, सरोज ने बताया कि वार्ड 11 में पशुपालक द्वारा भैसों की डेयरी बनाई गई है, जिसका गोबर नालियों में फेंक दिया जाता है।
विज्ञापन


इससे सीवर ब्लॉक होने के चलते सारा गंदा पानी रोड पर आ जाता है, जिससे बीमारियां फैल रही है। उन्होंने बताया कि वे रोजाना हजारों रुपये बच्चो के इलाज पर खर्च कर रहे है। इस समस्या को लेकर दो-तीन बार एसडीएम टोहाना से मिल चुके हैं जिन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब डेयरी संचालकों के हौसले बुलंद है इसलिए वे उनके साथ लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए हैं। प्रदर्शनकारियो ने कहा कि जब तक उनकी समस्या का हल नहीं होगा वह जाम नहीं खोलेंगे। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संदीप सोलंकी ने बताया यह समस्या उनके संज्ञान में आई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। सोमवार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इसी आश्वासन पर जाम खुलवाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed