फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pensioners staged a protest on the second day of their 24-hour sit-in.

Fatehabad News: 24 घंटे के पड़ाव के दूसरे दिन पेंशनरों ने किया प्रदर्शन

Wed, 30 Sep 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 30 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Pensioners staged a protest on the second day of their 24-hour sit-in.
फतेहाबाद। आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों का 24 घंटे का पड़ाव बुधवार को प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय के बाहर चल रहे पड़ाव के दूसरे दिन टोहाना, जाखल, भूना, भट्टू और फतेहाबाद क्षेत्र से बड़ी संख्या में पेंशनर पहुंचे। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

रिटायर्ड कर्मचारी संघ फतेहाबाद के जिला प्रधान भोला सिंह, कोषाध्यक्ष रघुनाथ मेहता और जिला सचिव बेगराज के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने पेंशनरों की मांगों को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर 2025 से पहले और बाद में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के बीच अंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी पेंशनरों को देने की मांग की। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कोरोना काल में रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया जारी करने, 65 वर्ष की आयु पर 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत और 80 वर्ष पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed