Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Payments stalled for five months; food service for new mothers at the civil hospital has stopped.

Fatehabad News: पांच माह से भुगतान अटका, नागरिक अस्पताल में प्रसूताओं का भोजन बंद

Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Nov 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Payments stalled for five months; food service for new mothers at the civil hospital has stopped.
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एमएनसीयू और प्रसुता वार्ड संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं को मिलने वाला भोजन करीब सवा माह से बंद है। पांच माह से भुगतान नहीं मिलने पर भोजन उपलब्ध करवाने वाली संस्था ने आपूर्ति रोक दी है। इससे अस्पताल में भर्ती महिलाओं के सामने भोजन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सर्व समाज ट्रस्ट की ओर से अस्पताल में दाखिल गर्भवती महिलाओं को प्रतिदिन तीन समय भोजन दिया जाता था। संस्था को प्रति महिला प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से भुगतान किया जाना था। ट्रस्ट का करीब ढाई लाख रुपये बकाया है। पांच माह से भुगतान नहीं मिलने के कारण संस्था ने अपनी व्यवस्था जारी रखने में असमर्थता जताई और भोजन देना बंद कर दिया।
विज्ञापन

भोजन की व्यवस्था बंद होने से अस्पताल में भर्ती महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 10 से 15 महिलाओं की डिलीवरी होती है। सामान्य प्रसव के बाद महिला को करीब तीन दिन अस्पताल में रहना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सिजेरियन डिलीवरी के मामलों में कम से कम पांच दिन भर्ती रहना जरूरी होता है। इस दौरान पौष्टिक भोजन की जरूरत भी अधिक रहती है। सबसे ज्यादा परेशानी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को हो सकती है। इनमें कई महिलाएं अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भोजन की इसी व्यवस्था पर निर्भर थीं।
------------
आर्थिक परेशानी के चलते बंद हुई व्यवस्था
राष्ट्रीय सर्व समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मंगल ने बताया कि संस्था लंबे समय से अस्पताल में भर्ती महिलाओं को भोजन उपलब्ध करवा रही थी। इसके लिए निर्धारित राशि के अनुसार भुगतान होना था लेकिन पांच माह से भुगतान अटका हुआ है। संस्था ने कई महीने तक अपनी ओर से व्यवस्था जारी रखी। इसके बाद आर्थिक परेशानी के चलते भोजन उपलब्ध करवाना बंद करना पड़ा। अस्पताल प्रशासन की ओर से अब दूसरी संस्था से संपर्क कर भोजन की व्यवस्था शुरू करवाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि फिलहाल नई व्यवस्था शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के साथ प्रसूताओं के भोजन का नियमित इंतजाम करना अस्पताल प्रशासन के सामने चुनौती बना हुआ है।

--------------

- संस्था का भुगतान स्वास्थ्य निदेशालय की तरफ से किया जाना है। इसके लिए प्रक्रिया जारी है और भुगतान करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन।

- प्रसूताओं के भोजन की व्यवस्था दोबारा शुरू करवाने के लिए दूसरी संस्था से भी संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. सुभाष, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed