{"_id":"678e90b4855cae85be062e39","slug":"patwaris-left-extra-work-and-worked-wearing-black-badges-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-128117-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पटवारियों ने छोड़ा अतिरिक्त कार्य काले बिल्ले लगाकर किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पटवारियों ने छोड़ा अतिरिक्त कार्य काले बिल्ले लगाकर किया काम
Mon, 20 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के पटवार भवन से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालतप्द पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के
फतेहाबाद। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार की ओर से जिले के 25 पटवारियों के नाम भ्रष्ट कार्मिकों की सूची में शामिल करने पर रोष जताया। विरोध, प्रदर्शन कर उन्होंने काले बिल्ले लगाकर काम किया। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने फतेहाबाद के पटवार भवन से लेकर लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसोसिएशन ने कहा कि इस रिपोर्ट के निरस्त होने तक पटवारी और कानूनगो अपने मूल हलके से अतिरिक्त हलकों का कार्य नहीं करेंगे।
दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान सुरेश कुमार और एसोसिएशन के पूर्व राज्य प्रधान पृथ्वी सिंह काकड़ के नेतृत्व में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मनदीप कौर से मिला और उन्हें राजस्व मंत्री हरियाणा सरकार के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया गया कि विभागीय जांच के बिना किसी अज्ञात एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर पटवारियों को भ्रष्ट करार देना अन्यायपूर्ण है। इससे न्याय और सांविधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन होता है। एसोसिएशन इस निर्णय का विरोध करती है। एसोसिएशन ने इस रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की। सुरेश ने बताया कि उपायुक्त ने उनकी बात को ध्यान से सुना।
विज्ञापन
सृजित पद 161 और काम कर रहे मात्र 54
पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि जिले में पटवारियों के कुल सृजित पद 161 हैं। इनके सापेक्ष मात्र 54 पटवारी ही तैनात हैं। ऐसे में पटवारियों को बहुत अधिक अतिरिक्त कार्य करना पड़ रहा है। इसके बावजूद सरकार पटवारियों पर बेवजह आरोप लगा रही है। इस मौके पर सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य भूप सिंह, किशन कालड़ा, रमेश चंद्र कंबोज, कृष्ण कुमार, प्रभुराम, सुभाष चंद्र, गुरुनाम सिंह, अमर सिंह, विजय सिंह, अजीत सिंह सहित जिलेभर के पटवारी व कानूनगो मौजूद रहे।