फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Passengers distributed laddus upon the extension of the Ludhiana-Jakhal Passenger train to Jind

Fatehabad News: लुधियाना-जाखल पैसेंजर का जींद तक विस्तार होने पर यात्रियों ने बांटे लड्डू

Sat, 12 Sep 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Passengers distributed laddus upon the extension of the Ludhiana-Jakhal Passenger train to Jind
रेलगाड़ी को हरी झंडी देते दैनिक रेल यात्री एसोसिएशन प्रधान राजेश नागपाल
टोहाना। दैनिक यात्रियों का लंबा इंतजार आखिर खत्म हो गया। लुधियाना से जाखल तक चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 54054 का विस्तार अब जींद तक कर दिया गया है। 11 सितंबर से यह ट्रेन जींद तक जाना शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से चली लेकिन यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। देर रात तक दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य टोहाना रेलवे स्टेशन पर डटे रहे। रात 11:55 बजे जैसे ही ट्रेन टोहाना स्टेशन पर पहुंची, सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रेन के चालक और गार्ड को फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और इंजन पर भी माला पहनाई। इस दौरान स्टेशन पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जींद के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का कहना है कि इस विस्तार से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पहले जींद से लुधियाना जाने के लिए सरबत दा भला और मोगा इंटरसिटी जैसी ट्रेनें थीं, जो जींद के बाद सीधे नरवाना, टोहाना और जाखल ही रुकती थीं। लेकिन यह पैसेंजर ट्रेन 54053/54 जींद से टोहाना और टोहाना से जींद के बीच सभी छोटे स्टेशनों पर रुकेगी जिससे दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ होगा।


इस मौके पर जल सेवा प्रमुख कश्मीरी लाल यादव, सह प्रमुख अजय शर्मा, गौतम भाटिया, कैशियर विकास सेठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बंसल, कृष्ण अरोड़ा, सतपाल गोयल, अमित चढा, सुनील सेठी, रामकुमार, राजेश, मनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed