फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Party workers should increase activity at the booth level to strengthen the organization: Phanindranath

संगठन मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाएं कार्यकर्ता : फणींद्रनाथ

Mon, 21 Sep 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 21 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Party workers should increase activity at the booth level to strengthen the organization: Phanindranath
फतेहाबाद। बैठक में कार्यकर्ताओं से चर्चा करते भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री। प्रवक्ता
फतेहाबाद। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने अपने दो दिवसीय जिला प्रवास के दौरान विभिन्न मंडलों में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने फतेहाबाद नगर, भूना, रतिया ग्रामीण, भिरड़ाना, जाखल, टोहाना नगर तथा टोहाना ग्रामीण मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की और आगामी कार्यक्रमों के बारे में निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठकों में फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने पदाधिकारियों से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने तथा पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित की जाएं। प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने और आमजन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी उन्होंने जोर दिया। युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों सहित विभिन्न वर्गों को संगठन की गतिविधियों से जोड़ने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने संगठन मंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन स. बलदेव सिंह ग्रोहा, राजपाल बैनीवाल, उपाध्यक्ष जगदीश राय शर्मा, इंद्र गावड़ी, सुमन खिचड़, सविता टूटेजा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़, विकास ललोदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed