फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Parents leaving private and enrolling in government schools

निजी छोड़कर राजकीय स्कूलों में दाखिला करवा रहे अभिभावक

Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Parents leaving private and enrolling in government schools
राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक स्कूल भूना-2 के स्टाफ द्वारा चलाए गए अभिभावक जागरूकता अभियान के बाद विद्यार्थियों के माता-पिता प्राइवेट स्कूल छोड़कर अपने बच्चों के दाखिले राजकीय मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल भूना-2 में करवा रहे हैं। विद्यालय को इसी सत्र से मॉडल संस्कृति स्कूल का दर्जा भी मिला है। विद्यालय में अब अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय मुखिया सुखदेव सिंह भुक्कल ने बताया कि वर्ष 2017 में स्कूल में मात्र 260 बच्चे पढ़ते थे। जो पिछले सत्र में 371 तक पहुंचे और इस सत्र में अब तक 408 बच्चे विद्यालय में दाखिल हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस सत्र में 450 बच्चों का लक्ष्य रखा है जो जल्द पूरा कर लेंगे। इस सत्र में विद्यालय में अब तक 116 नए बच्चे दाखिला ले चुके हैं, जिनमें से 50 बच्चे निजी स्कूल छोड़कर आए हैं। पूरे जिले में यह विद्यालय खंड भूना, रतिया व जाखल के सभी प्राइमरी स्कूलों में इस सत्र के नए दाखिलों में सबसे ज्यादा संख्या के साथ टॉप स्थान पर है। विद्यालय के मुखिया ने बताया कि विद्यालय में उच्च शिक्षित अध्यापक कार्यरत हैं जो पूरी लगन एवं मेहनत से बच्चों को उच्च दर्जे की शिक्षा एवं उनके सर्वांगीण विकास में अपना अहम योगदान दे रहे हैं। विद्यालय को दो बार वर्ष 2017-18 व 2020-21 में मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में ब्लॉक में प्रथम स्थान मिल चुका है। स्कूल मुखिया भुक्कल ने बताया कि यहां के स्टाफ द्वारा बच्चों को निजी से बेहतर शिक्षा देने का पूरा आश्वासन दिया जाता है जिसके कारण यह विद्यालय बच्चों की प्राथमिक शिक्षा के लिए अभिभावकों का विश्वास हासिल करने मेें कामयाब रहे है। क्योंकि हमने बच्चो के विकास के लिए गुणात्मक एवं संस्कारित शिक्षा को प्राथमिकता दी। वर्तमान में विद्यालय में दस अध्यापक कार्यरत हैं जिनकी बदौलत विद्यालय ने शिक्षा क्षेत्र में काफी उपलब्धियां हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed