{"_id":"68fa70e70f441cb8df0cc11f","slug":"paddy-procurement-resumes-after-three-days-with-farmers-crowding-the-grain-market-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-142484-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तीन दिन बाद धान की खरीद हुई शुरू , अनाज मंडी में लगी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तीन दिन बाद धान की खरीद हुई शुरू , अनाज मंडी में लगी किसानों की भीड़
Thu, 23 Oct 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में रखी परमल धान की ढेरी। संवाद
फतेहाबाद। जिले में धान की खरीद खरीद प्रक्रिया दिवाली के पर्व पर बंद होने के बाद वीरवार से फिर से शुरू की गई। इससे वीरवार को अनाज मंडियों में किसानों की भीड़ रही। दिवाली के अवकाश के बाद पहले दिन जिले में करीब 90 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। है। धान की आवक में आई तेजी के बाद आढ़तियों व किसानों को राहत मिली है।
जिले में अभी तक कुल धान की खरीद की 64,8,923 मीट्रिक टन की हुई है, जिसमें से उठान मात्र 50 लाख मीट्रिक टन का हो सका है। फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में पहुंचे किसान रामस्वरुप, हंसराज और प्रभुराम आदि ने बताया कि मंडी में खरीद बंद होने के चलते उन्होंने एक बार धान की कटाई का काम बंद कर दिया था। इसके बाद वीरवार को कटाई करके मंडी में फसल लेकर आए हैं। इन दिनों हो रही धान की कटाई में नमी की मात्रा कम है ऐसे में मंडी में आते ही तुरंत फसल की खरीद हो रही है।
परमल धान की कटाई का 80 फीसदी का काम पूरा
जिले में इस बार करीब 1 लाख एकड़ में परमल धान की बिजाई की गई है। जिसमें से 80 एकड़ की कटाई का काम पूरा हो गया है। परमल धान की सरकारी खरीद 15 नवंबर तक जारी रहेगी। ऐसे में किसान अपनी फसल का उचित भाव प्राप्त कर सकेंगे।