फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Out of 25,327 cases, 19168 were settled in Lok Adalat

Fatehabad News: लोक अदालत में 25,327 मामलों में से 19168 का हुआ निपटारा

Sat, 13 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 13 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Out of 25,327 cases, 19168 were settled in Lok Adalat
फतेहाबाद। स्थानीय न्यायिक परिसर में आयोजित नेशनल लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते हुए न्याया
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय फतेहाबाद, उपमंडल टोहाना व रतिया की न्यायिक परिसरों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान 25,327 मामलों में से 19168 का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

10 लाख 11 हजार 300 रुपये की राशि जुर्माना व अवॉर्ड के रूप में पास की गई। प्री-लिटिगेशन के 20032 मामलों में से 16604 का निपटान किया गया। इसी प्रकार से लंबित केसों में 5295 मामलों में से 2564 का निपटान किया गया। लोक अदालत में एनआई एक्ट मामले (धारा 138), धन वसूली मामले, आपराधिक मिश्रित मामले, एमएसीटी मामले, श्रम एवं रोजगार संबंधी विवाद, बिजली, पानी और अन्य बिल के मामले रखे गए।
विज्ञापन

इसके अलावा वैवाहिक विवाद, रख-रखाव के मामले, भूमि अधिग्रहण, राजस्व मामले सहित अन्य सिविल और आपराधिक मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवेंदु जैन ने कहा कि लोक अदालतों के माध्यम से पक्षकारों को सुलभ व शीघ्र न्याय प्राप्त होता है। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव गायत्री भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed