फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Other pesticides were being given along with fertilizer at IFFCO centre, the organization expressed anger.

Fatehabad News: इफको केंद्र पर खाद के साथ दे रहे थे अन्य पेस्टीसाइड, संगठन ने जताया रोष

Sat, 21 Sep 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Sep 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Other pesticides were being given along with fertilizer at IFFCO centre, the organization expressed anger.
फतेहाबाद के इफको केंद्र के बाहर खाद के साथ अन्य पेस्टीसाइड देने के विरोध नारेबाजी करते ​किसान।
फतेहाबाद। जिले में धान कटाई का काम शुरू होने वाला है। धान की कटाई के बाद किसान गेहूं बिजाई की तैयारी करेंगे। इसके साथ ही फसल की बिजाई के लिए जरूरी डीएपी खाद को लेकर किसानों में मारामारी मची हुई है। जब किसान खाद लेते हैं तो साथ में अन्य पेस्टीसाइड दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

किसान खाद के साथ दिए जा रहे पेस्टीसाइड नहीं लेना चाहते लेकिन खाद केंद्र वाले ये साथ में दे रहे हैं। जिसके विरोध में किसान शुक्रवार को इफको केंद्र पर पहुंचे। किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के जिला प्रधान ने केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजिंद्र सिंह चहल ने बताया कि उनके उनके संगठन से जुड़े हुए सदस्यों ने केंद्र से खाद ली थी। प्रत्येक किसान को केंद्र के कर्मचारी 5 बैग खाद के साथ 2 बोतल नैनो यूरिया या नैनो डीएपी दे रहे हैं।
विज्ञापन

चहल ने बताया कि संगठन सदस्यों ने जब इसका विरोध जताया तो कर्मचारी बोले कि ये सरकार के आदेश हैं। जिसके विरोध में वे संगठन के साथ इफको केंद्र पर पहुंचे हैं। किसान संगठन के सदस्यों ने सात किसानों को दी गई नैनो पेस्टीसाइड के पैसे वापिस दिलवाए। वहीं केंद्र संचालकों को कहा गया कि वे भविष्य में किसी भी किसान को खाद के अलावा और कोई पेस्टीसाइड नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed