फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Organizations held a protest against the murder of Parminder

Fatehabad News: परमिंदर की हत्या के विरोध में संगठनों ने किया प्रदर्शन

Thu, 15 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 Oct 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Organizations held a protest against the murder of Parminder
परमिंदर की हत्या के विरोध में रतिया में फूंका पंजाब सरकार का पुतला
रतिया। पंजाब में नशा बेचने वालों का विरोध करने वाले समाजसेवी परमिंदर की हत्या के विरोध में वीरवार देर शाम विभिन्न संगठनों ने भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नशे के कारोबार पर रोक लगाने और युवाओं को नशे से बचाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला प्रधान निर्भय सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि चौक पर एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या गंभीर होती जा रही है और युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार से नशे के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की। उन्होंने नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और युवाओं को नशे से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गुरप्रीत गोपी, आईसा के प्रदेश अध्यक्ष रवि रतिया, हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य काका सिंह लघुवास और इकबाल सिंह तथा भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के प्रधान सतनाम सिंह लांबा बघा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed