{"_id":"64417b245c3bc2678601bf66","slug":"only-35-percent-wheat-lifting-in-last-ten-days-fatehabad-news-c-21-1-111719-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पिछले दस दिनों में मात्र 35 फीसदी गेहूं का उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पिछले दस दिनों में मात्र 35 फीसदी गेहूं का उठान
Thu, 20 Apr 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की अनाज मंडी में खुले में लगा गेहूं की बोरियों का ढेर।
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में पिछले दस दिनों में मात्र 35 फीसदी गेहूं का उठान हो पाया है। इस कारण आढ़तियों से लेकर किसानों तक की परेशानी बढ़ी हुई है। पिछले साल गेहूं सीजन में एक दिन में एक लाख बैग का उठान होता था, लेकिन इस बार मात्र 25 हजार बैग ही उठ रहे हैं। नतीजतन, अनाज मंडियों में चारों तरफ गेहूं ही गेहूं नजर आ रही है। जिम्मेदार विभागों के अधिकारी केवल कागजों में ही निर्देश कर खानापूर्ति करने में लगे हैं। विशेष बात यह है कि डीसी मनदीप कौर से लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव और पंचायत मंत्री तक मंडियों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन फिर भी उठान में तेजी नहीं आई है।
जिले में अब तक 37 लाख 44 हजार 108 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से अब तक 13 लाख 70 हजार 824 क्विंटल गेहूं का ही उठान हुआ है। मंडियों में करीब 23 लाख 73 हजार 284 क्विंटल गेहूं अभी भी पड़ा है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश का अनुमान जताया है। ऐसे में खुले में पड़ा गेहूं भीगने से आढ़तियों को नुकसान होने की आशंका है।
गोदामों तक गेहूं न पहुंचने से किसानों का नहीं हो रहा भुगतान
उधर, उठान कार्य पूरा नहीं होने के कारण किसानों को भी समय पर भुगतान नहीं हो रहा है। गेहूं खरीद के बाद उठान होने पर ही किसानों के खाते में पैसा डाला जाता है। मगर उठान प्रक्रिया धीमी होने से किसानों को खाते में पैसा आने के लिए भी कई दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने दी हड़ताल की चेतावनी, तो पहुंचे अधिकारी
उधर, अनाज मंडी व्यापार मंडल की ओर से उठान प्रक्रिया धीमी होने से हड़ताल की चेतावनी दी गई। इससे प्रशासन हरकत में आया। एसडीएम राजेश कुमार और डीएफएससी विनीत जैन ने अनाज मंडी में पहुंचकर व्यापार मंडल पदाधिकारियों से हड़ताल जैसा कदम न उठाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने उठान में और तेजी लाने का आश्वासन दिया।
10 अप्रैल को खरीदी गई गेहूं की बोरियां भी मंडी में पड़ी
उठान की धीमी गति का आलम यह है कि 10 अप्रैल को खरीदी गई गेहूं की बोरियां भी अभी तक अनाज मंडी में ही पड़ी हैं। समय पर उठान नहीं होने से अब इन बोरियों के ऊपर और बोरियां डाली जा चुकी हैं।
पिछले साल सीजन में हर रोज एक लाख बैग उठते थे, लेकिन इस बार सिर्फ 25 हजार बैग का ही उठान हो रहा है। उठान समय पर नहीं होने से आढ़ती और किसान दोनों परेशान हैं। हम हड़ताल करना चाहते हैं, तो अधिकारी आकर बैठ जाते हैं। व्यवस्था में बड़े सुधार की जरूरत है।
-जगदीश भादू, प्रधान, अनाज मंडी व्यापार मंडल
उठान प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। इस बार उठान का टेंडर देरी से होने के कारण ही सारी व्यवस्था में दिक्कत आई है। धीरे-धीरे उठान कार्य और गति पकड़ रहा है।
-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद