{"_id":"58f113d54f1c1bbc7fcf868a","slug":"one-year-after-to-demand-gas-subsidey","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई बताकर एक साल बाद ही दोबारा मांगने लगे गैस सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई बताकर एक साल बाद ही दोबारा मांगने लगे गैस सब्सिडी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
गैस एजेंसी पऊफाोटाो
- फोटो : fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैस सिलेंडरों की लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान जिले के उपभोक्ता अब छोड़ी हुई गैस सब्सिडी वापस मांगने लगे हैं। बीते वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जिले के तकरीबन 1870 उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से गैस सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन किया था। जिसके बाद उनकी सब्सिडी बंद कर उन्हें सामान्य दरों पर सिलेंडर दिया जाने लगा था। एक साल के बाद अब सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी होते देख कुछ उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसियों में जाकर अपनी सब्सिडी को मांगने के लिए आवेदन किया है। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक लगभग 490 उपभोक्ताओं की सब्सिडी दोबारा शुरू की जा चुकी है, जबकि कुल आवेदन लगभग 7 सौ के करीब आए हैं।
बता दें कि जिले में तकरीबन 18 गैस एजेंसियां हैं, जिनमें लगभग ढाई लाख उपभोक्ता हैं। पीएम मोदी के आह्वान के बाद जिले में लगभग 1870 उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने की घोषणा की थी। जिस समय लोगों ने सब्सिडी छोड़ी, उस समय सब्सिडी गैस सिलेंडर और सामान्य गैस सिलेंडर की कीमत में लगभग 50 रुपये का ही फर्क था। लेकिन अब एक साल बाद दोनों के बीच 300 रुपये तक अंतर है।
ये हैं सिलेंडर के एक साल पुराने दाम आज के सिलेंडर के दाम
विज्ञापन
सब्सिडी सिलेंडर के दाम गैर सब्सिडी सिलेंडर के दाम सब्सिडी सिलेंडर गैर सब्सिडी सिलेंडर
420 रुपये 470 रुपये 441 रुपये 741 रुपये
जिले में इन एजेंसियों में उपभोक्ताओं ने मांगी सब्सिडी वापस
1. फतेहाबाद के मॉडल टाऊन में स्थित बाला जी गैस एजेंसी के संचालक राजेंद्र खिंची ने बताया कि उनके यहां 1130 उपभोक्ताओं ने सब्सिडी छोड़ने के लिए आवेदन किया था लेकिन अभी कुछ दिनों में ही 240 लोगों ने सब्सिडी वापस बहाल करने के लिए आवेदन किया है और उनकी सब्सिडी बहाल कर दी गई है।
2. जगजीवनपुरा रोड स्थित सुखमनी गैस एजेंसी के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि उनके यहां 400 लोगों ने सब्सिडी छोड़ी थी, जिसमें से 25 लोगों की सब्सिडी वापस बहाल की गई है।
3. टोहाना की मुकुल गैस एजेंसी पर 390 लोगों ने सब्सिडी छोड़ी थी जिसमें से 40 लोगों की सब्सिडी बहाल कर दी गई है।
4. टोहाना की ही भारत गैस एजेंसी के संचालक इंद्र सिंह ने जानकारी देने से इंकार कर दिया।
5. रतिया के भारत गैस एजेंसी के प्रबंधक रामनिवास ने बताया कि उनके यहां 200 लोगों ने सब्सिडी छोड़ी थी, जिसमें से 14 लोगों ने वापस सब्सिडी मांगी है।
6. इण्डेन गैस एजेंसी के मैनेजर ने बताया कि उनके यहां 14 लोग सब्सिडी वापस बहाल करने का फार्म भरकर दे गए हैं। इसी तरह जिले की अनेक अन्य एजेंसियों में अनेक उपभोक्ता सब्सिडी बहाल करने के लिए आवेदन दे रहे हैं।
एक साल बाद सब्सिडी वापस लेने का था प्रावधान
पीएम के आह्वान पर गिव इट अप मुहिम में पूरे देश में लाखों लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी थी। इस कड़ी में जिले के 1870 लोगों ने भी सहयोग देते हुए सब्सिडी छोड़ी थी। बता दें कि सब्सिडी छोड़ते समय उस फार्म केवल एक साल बाद सब्सिडी वापस लेने का भी प्रावधान दिया हुआ था।