फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   one died in accident

मौसेरे भाई को छोड़कर आ रहे युवक की कार पेड़ से टकराई, मौत

Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 23 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव झलनियां के पास कार पेड़ से टकराने से 20 साल का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल फतेहाबाद में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक युवक अपने मौसेरे भाई को छोड़कर वापस लौट रहा था।

विज्ञापन


खानमोहम्मद निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र रामस्वरूप अपने मौसेरे भाई को छोड़ने के लिए कार से गांव मल्लड़ में गया हुआ था। बताया जा रहा है कि अजय मल्लड़ गांव में छोड़कर वापस गांव की ओर आ रहा था। ढाणी छतरियां के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद बुरी तरह से घायल हुए युवक को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया,  जहां पर अजय ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


एक दिन पहले खुशियां, अब छाया मातम
गांव खानमोहम्मद निवासी अजय के ताऊ की लड़की की सोमवार को शादी थी। इस शादी समारोह में भाग लेने के लिए मल्लड़ से कमल आया हुआ था। बस सेवा सुबह बहाल न होने के कारण अजय कार पर अपने मौसेरे भाई को छोड़ने मल्लड़ गांव में गया और वापस लौटते समय हादसा हो गया। इस हादसे के बाद अजय के घर पर मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed