फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the second day of Youth Festival, girls created a stir with Haryanvi dance.

Fatehabad News: युवा महोत्सव के दूसरे दिन छात्राओं ने हरियाणवीं नृत्य से मचाई धूम

Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 06 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the second day of Youth Festival, girls created a stir with Haryanvi dance.
एमएम कॉलेज में चल रहे यूथ फेस्टीवल में प्रस्तुति देती छात्रा।
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे 10वें यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को हरियाणवीं नृत्य की धूम रही। फतेहाबाद व सिरसा जिले के विभिन्न काॅलेजों से पहुंची छात्राओं ने स्टेज पर हरियाणवीं गीतों पर ऐसी प्रस्तुति दी कि पूरा कॉलेज परिसर तालियां से गूंज उठा।
विज्ञापन

युवा महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रो. एसके गहलावत, डीन अकेडमी अफेयर्स सीडीएलयू सिरसा ने भाग लिया। उनके साथ विशेष तौर पर कुलजीत सिंह कुलड़िया, बलजीत सिंह कुलड़िया, बबीता गहलावत, पुष्पा कुलड़िया भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण जहां हरियाणवीं गीतों पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत डांस रहा। वहीं सड़क किनारे काम करके अपने जीवन का निर्वाह कर रहे लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करना भी रहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क किनारे मेहनत मजदूरी करने वाले ये लोग भी हमारे समाज का अहम हिस्सा है। इनके बिना भी हमारा समाज आगे नहीं बढ़ सकता। कॉलेज प्रशासन द्वारा इन लोगों को सम्मान देते हुए शुरू ही गई यह पहल सराहनीय है, वहीं इससे इन लोगों के बच्चों के मन में भी शिक्षा के प्रति लगन पैदा होगी और वे आगे चलकर अपने परिवार का आर्थिक हालत को सुदृढ़ कर पाएंगे। कॉलेज प्राचार्या डॉ. गुरचरण दास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा महोत्सव ऑब्जर्वर सीडीएलयू सिरसा से ईईएस डिपार्टमेंट से प्रो. मोहम्मद काशिफ किदवई, माया राठी सहित कॉलेज के सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में झुग्गी झोपड़ियों में रहकर जीवन में संघर्ष कर रही महिला रुक्मणी ने भी स्टेज पर शानदार परफॉर्मेंस दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘त्रिवेणी युवा महोत्सव-एक संकल्प नशे के विरुद्ध थीम पर आयोजित इस युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. गहलावत ने कहा कि आज का युवा वर्ग तेजी से नशे की गिरफ्त में जा रहा है। अगर समय रहते युवाओं को जागरूक कर नशे से दूर नहीं किया गया तो आने वाले समय में हमारे समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के उद्देश्य से भी इस युवा महोत्सव का थीम उनके द्वारा सुझाए गए थे। यह युवा महोत्सव तभी सार्थक माना जाएगा जब युवा वर्ग यहां से नशे से दूर करने का संकल्प लेकर जाएंगे। उन्होंने युवा महोत्सव के सफल आयोजित पर डायरेक्टर यूथ वेलफेयर डॉ. मंजू नेहरा व कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास को बधाई दी। महोत्सव में कलाकार महावीर गुडडू ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। वहीं अन्य गीतों से युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
35 कॉलेजों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुति
युवा महोत्सव के दूसरे दिन क्लासिकल डांस में विद्यार्थियों ने जहां शानदार प्रस्तुति दी वहीं हरियाणा एकल नृत्य पुरुष व हरियाणा एकल नृत्य महिला के अलावा हरियाणा पारंपरिक गीत के भी मुकाबले हुए। इन प्रतियोगिताओं में सीडीएलयू से संबंधित 35 कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा माइम व स्किट के भी मुकाबले करवाए गए। ऑन दिन स्पॉट पेन्टिंग, कार्टूनिंग, कोलॉज, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, क्विज, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन व ऑन दी स्पॉट वीडियोग्राफी के भी मुकाबले करवाए गए। इन सभी प्रतियोगिताओं में इन कॉलेजों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

निर्णायक मंडल में इन्होंने निभाई भूमिका
मुकाबलों में निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अमित सांगवान, डिपार्टमेंट ऑफ जेएमसी सीडीएलय, प्रो. जेएस दुहन, डिपार्टमेंट ऑफ बॉयो टेक्नोलॉजी, सीडीएलयू सिरसा, प्रिंसिपल सीएमके नेशनल गर्ल्ज कॉलेज सिरसा डॉ. रंजना ग्रोवर व प्रो. सुरिंद्र सिंह कुंडू, डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स सीडीएलयू सिरसा ने निभाई। निर्णायक मंडल व ऑब्जर्वर ने भी युवा महोत्सव को लेकर एमएम कॉलेज में किए गए शानदार प्रबंधों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed