फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   On the pretext of sending abroad, a fraud of Rs 30.83 lakh was committed

Fatehabad News: विदेश भेजने का झांसा, 30.83 लाख रुपये की ठगी

Sun, 18 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of sending abroad, a fraud of Rs 30.83 lakh was committed
रतिया। गांव नंगल निवासी गुरमीत सिंह के साथ विदेश भेजने के नाम पर 30 लाख 83 हजार 500 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने पंजाब और दिल्ली के 11 आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नामजद कुछ आरोपियों पर पहले भी इसी तरह के मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे सुखजीत सिंह को विदेश भेजना चाहता था। 10 अगस्त 2022 को वह मोहाली के खरड़ स्थित कार्यालय में मनिन्द्र सिंह और उसकी पत्नी जैसमीन कौर से मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि विदेश में सेटल कराने का भरोसा देकर आरोपियों ने अलग-अलग किस्तों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के विभिन्न ठिकानों पर अपने साथियों के माध्यम से कुल 30.83 लाख रुपये ले लिए, लेकिन बेटे को विदेश नहीं भेजा गया। पैसे वापस मांगने पर पहले टालमटोल की गई और बाद में जान से मारने की धमकियां दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर मनिन्द्र सिंह, जैसमीन कौर, नवरीत सिंह, बलजीत कौर, अर्शवीर सिंह, भगवान दास, देवेन्द्र उर्फ बिल्लू, अनिल पाल, विजय कुमार और जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed