फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Officer making Aadhaar card of Handicap Rekha in Harnam Singh Colony, Fatehabad.

Fatehabad News: दिव्यांग रेखा को मिली पहचान, आधार कार्ड बनते ही चेहरे पर लौट आई मुस्कान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Officer making Aadhaar card of Handicap Rekha in Harnam Singh Colony, Fatehabad.
फतेहाबाद। शहर की हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी दिव्यांग रेखा (32) को वीरवार को पहचान मिल गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के संज्ञान लेने के बाद अफसरों ने आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की।
विज्ञापन


करीब 10 दिनों में आधार कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बुधवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर संज्ञान लेते हुए चंडीगढ़ में यूआईडीएआई के अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके बाद हिसार से वीरवार को अधिकारी हरनाम सिंह कॉलोनी में पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज के घर पहुंचे। यहां चंडीगढ़ कार्यालय से अधिकारियों को ऑनलाइन लेकर दिव्यांग रेखा के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की गई। आधार कार्ड बनने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद रेखा के साथ-साथ भाभी दयावंती के चेहरे पर भी मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन


आधार बिना नहीं बन पा रहा दिव्यांग प्रमाण पत्र : नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को दिव्यांग रेखा को लेकर पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज पहुंचे थे। यहां उन्होंने बताया था कि रेखा के हाथों की बायोमेट्रिक न हो पाने के कारण आधार कार्ड नहीं बन रहा है। आधार कार्ड न होने से दिव्यांग प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेखा के मां-बाप की भी मौत हो चुकी है और भाई-भाभी मजदूरी करके संभाल रहे हैं। दिव्यांग प्रमाण पत्र बने तो आर्थिक सहायता मिल पाएगी। फिलहाल सरबत दा भला संस्था हर माह 750 रुपये पेंशन के रूप में दे रही है।
रेखा को उठाकर लाई भाभी
पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज के घर टीम के पहुंचने के बाद दिव्यांग रेखा के घर पर सूचना दी गई। इसके बाद रेखा को उसकी भाभी दयावंती उठाकर पार्षद प्रतिनिधि योगी हंसराज के घर पहुंचीं।


कोट
एक दिन पहले ही प्रकाशित हुई खबर पर संज्ञान लिया गया है। वीरवार को अधिकारी मेरे घर पहुंचे और यहां पर उन्होंने दिव्यांग रेखा के आधार कार्ड को बनाने की प्रक्रिया पूरी की। आधार बनने के बाद उसके अन्य दस्तावेज पूरे हो पाएंगे।

-योगी हंसराज, पार्षद प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed