{"_id":"68126e4e6ffb87e23e0f29f1","slug":"now-wheat-will-be-purchased-in-the-district-till-15th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-133094-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में अब 15 तक होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में अब 15 तक होगी गेहूं की खरीद
Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 01 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखीं गेहूं की ढेरियां।
फतेहाबाद। जिले में इस बार गेहूं की खरीद का समय 15 मई तक किया गया है। इससे किसानों को राहत मिली है। गेहूं की आवक अभी तक जारी है, जिसको देखते प्रशासन की ओर से एमएसपी पर खरीद का समय बढ़ाया गया है। वहीं किसानों को भुगतान भी किया जाएगा।
मंडी में रखी तुलवाई की गेहूं की खरीद होगी, इससे आढ़तियों को राहत मिली है। मंडियाें से गेहूं उठान की प्रक्रिया धीमी होने से आढ़ती व किसान परेशान हैं। खरीद एजेंसी की ओर से जब तक उठान नहीं होती तब तक किसानों के बैंक खाते में भुगतान नहीं किया जाएगा। अब 15 मई तक खरीद जारी रहने से किसानों को भुगतान होने की उम्मीद है।
जिले में अभी तक गेहूं की कुल आवक 60,09,570 क्विंटल हुई है, जिसमें से गेहूं की कुल खरीद 58,33103 क्विंटल हुई है। गेहूं की फसल का कुल उठान 40,52,254 क्विंटल हुआ है। वहीं 156646 क्विंटल गेहूं की उठान बाकी है। जिले में पिछले साल 70,1,64158 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। अभी तक कुल 176467 किसानों को 978.50 करोड़ का भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन
14 अप्रैल को शुरू हुई थी खरीद
इस बार जिले में गेहूं की खरीद 14 अप्रैल से शुरू हुई थी। जिससे अनाज मंडियों में गेहूं के ढेर लग गए। ऐसे में अभी भी अनाज मंडियों में गेहूं की तुलवाई का काम अधूरा है। इससे किसानों का भुगतान भी अटका हुआ है।
जिले में अब 15 मई तक गेहूं की खरीद जारी रहेगी। इससे जिन किसानों ने गेहूं की फसल नहीं बेची है वह किसान एमएसपी पर गेहूं की फसल को बेच सकेगा।
विनीत जैन, जिला खाद्य आपूर्ति एवं नियत्रंत, फतेहाबाद।