फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now the city council will conduct daily fogging in the city, 10 days schedule released

अब शहर में रोजाना फॉगिंग कराएगा नगर परिषद, 10 दिन का शेड्यूल जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Now the city council will conduct daily fogging in the city, 10 days schedule released
नप कर्मचारी अस्पताल में फॉगिंग करते हुए। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद अब डेंगू के मरीज मिलने पर उस क्षेत्र में फॉगिंग करवाने के साथ-साथ शहर के सभी हिस्सों में करवाएगा। इसको लेकर नप ने बकायदा 10 दिन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। शेड्यूल के मुताबिक नप के कर्मचारी शहर के अलग-अलग हिस्सों मे रोजाना फॉगिंग करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ने के बावजूद नगर परिषद सिर्फ उसी क्षेत्र में फॉगिंग करवा रहा था जहां पर डेंगू के मरीज मिल रहे थे। वहीं लोगों का कहना है कि बारिश के बाद मच्छर बहुत ज्यादा हो गए हैं और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके चलते उच्च अधिकारियों ने नप को शहर के अलग-अलग हिस्से में रोजाना फॉगिंग करवाने के आदेश दिए हैं। नप ने 10 दिन का फॉगिंग का शेड्यूल बनाकर स्वास्थ्य विभाग को भी रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

शहर में फॉगिंग का ये रहेगा शेड्यूल
तिथि फॉगिंग एरिया
8 अक्तूबर वार्ड नंबर 1, 2, शक्ति नगर, सीनियर मॉडल स्कूल वाली गलियां।
9 अक्तूबर वार्ड नबर 21 और वार्ड नंबर 3।
10 अक्तूबर नगर परिषद से जवाहर चौक, पुरानी तहसील चौक, हेरिटेज पार्क,
पपीहा पार्क, मॉडल टाउन से गीता मंदिर रोड।
11 अक्तूबर न्यायिक परिसर, लघुसचिवालय और जगजीवनपुरा।
12 अक्तूबर वार्ड नंबर 10, तेहरिया मोहल्ला, अशोक नगर, भीमां बस्ती, शिव चौक,
चार मरला कॉलोनी, ठाक बस्ती।
13 अक्तूबर औद्योगिक क्षेत्र, योग नगर, सुंदर नगर।
14 अक्तूबर आर्यभट्ट स्कूल, हनुमान मंदिर, भाटिया कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी,
उद्यम सिंह कॉलोनी, कारगिल।
15 अक्तूबर अग्रवाल कॉलोनी, नहर कॉलोनी, भट्टू रोड, डॉ. सिवाच के पीछे।
16 अक्तूबर रेगर बस्ती, सन्यास आश्रम रोड, जंडी मोहल्ला, धर्मशाला रोड, थाना
रोड, योग नगर, ठाकर बस्ती, बीघड़ रोड।
जिले में इस साल डेंगू, मलेरिया की स्थिति
बीमारी मरीज
डेंगू 28
मलेरिया 2
चिकनगुनिया 6
शहर में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज
जिले में डेंगू के अब तक 28 मरीज मिल चुके है। इसमें सबसे ज्यादा मरीज फतेहाबाद शहर में मिले हैं। यहां पर करीब 19 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा जिले में मलेरिया के 2 तथा चिकनगुनिया के 6 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में फॉगिंग करवाने को लेकर शेड्यूल बना दिया गया है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजाना फॉगिंग की जाएगी। शेड्यूल के मुताबिक पूरे शहर में फॉगिंग की जाएगी। इसके अलावा किसी क्षेत्र में डेंगू मरीज मिलता है तो वहां भी फॉगिंग होगी।
- मुकेश शर्मा, सीएसआई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed