फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now online applications for admission in Polytechnic will be open till 17th June

Fatehabad News: पॉलिटेक्निक में अब दाखिले के लिए 17 जून तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Now online applications for admission in Polytechnic will be open till 17th June
फतेहाबाद के बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में आवेदन प्रक्रिया को लेकर हेल्प डेस्क पर मौजूद विद्यार्थ
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग के राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी ने बहुतकनीकी संस्थानों (पॉलिटेक्निक) में दाखिले को लेकर शेड्यूल में फेरबदल किया है। अब दाखिले के लिए विद्यार्थी 17 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। जबकि पहले 3 जून तक आवेदन मांगे गए थे। ये ही नहीं पहली कट ऑफ लिस्ट 19 जून को जारी हो जाएगी। पहली और दूसरी काउंसिलिंग के बाद दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों की कक्षाएं 1 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। हालांकि डिप्लोमा इंजीनियरिंग के तहत दाखिला की प्रक्रिया 16 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन

विभाग ने डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री के तहत दाखिला का अलग-अलग शेड्यूल जारी किया है। लेटरल एंट्री के तहत आवेदन 19 जून तक लिए जाएंगे और 21 को पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। इसके अलावा दूसरी काउंसिलिंग 8 जुलाई तक रहेगी। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले को लेकर हेल्प डेस्क बनाया गया है। यहां पांच डिप्लोमा कोर्स में 300 सीटें है। दाखिले को लेकर यहां पर मारामारी रहती है। अब तक यहां दाखिले के लिए 230 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

पॉलिटेक्निक धांगड़ में ये हैं डिप्लोमा कोर्स
डिप्लोमा कोर्स सीटें
कंप्यूटर इंजीनियरिंग 60
सिविल इंजीनियरिंग 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60
डीएमएलटी 60
डिप्लोमा इंजीनियरिंग के लिए ये है दाखिले का शेड्यूल
प्रक्रिया डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स
आवेदन शुरू 25 अप्रैल
आवेदन का आखिरी दिन 17 जून
दस्तावेज जांच 26 अप्रैल से 18 जून तक
पहली मेरिट सूची जारी 19 जून
पहली काउंसिलिंग 20 जून तक 24 जून तक
सीट अलॉटमेंट 25 जून
फिजिकल रिपोर्टिंग 26 जून से 29 जून तक
दूसरी काउंसिलिंग 1 जुलाई से 3 जुलाई
सीट अलॉटमेंट 4 जुलाई
फिजिकल रिपोर्टिंग 5 से 8 जुलाई
कक्षाएं शुरू 1 अगस्त
संस्थान स्तर पर अंतिम कट ऑफ 15 सितंबर
संस्थान स्तर पर दाखिले 16 सितंबर
मेडिकल- नॉन मेडिकल छात्रों को मिलेगा द्वितीय वर्ष में दाखिला
बहुतकनीकी संस्थान में मेडिकल और नॉन मेडिकल विद्यार्थी दाखिला लेते हैं तो उन्हें एक वर्ष का फायदा होगा। बारहवीं कक्षा अगर किसी ने मेडिकल या नॉन मेडिकल पास की है या फिर आईटीआई की है तो उसे योजना के तहत बहुतकनीकी संस्थान में द्वितीय वर्ष में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला उम्मीदवारों की लगेगी 700 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस
बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को शुल्क भी देना होगा। जनरल श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए 1000 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस रखी गई है। इसके अलावा महिला उम्मीदवार व आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस है।

कोट
बहुतकनीकी संस्थान में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध है। आवेदन को लेकर संस्थान में हेल्प डेस्क बनाया गया है। संस्थान से पास सैकड़ों विद्यार्थियों को मल्टीनेशनल कंपनी में प्लेसमेंट मिल चुकी है।
- सुभाष चंद्र, प्राचार्य,राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed