फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now ISA will save water in villages, one employee will be appointed on 20 panchayats

Fatehabad News: अब गांवों में आईएसए बचाएगी जल, 20 पंचायतों पर नियुक्त होगा एक कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Now ISA will save water in villages, one employee will be appointed on 20 panchayats
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग गांवों में पानी बचाने के लिए अब आईएसए यानि इंप्लीमेंट स्पोर्ट एजेंसी का सहारा ले रहा है। ये एजेंसी गांवों में पानी बचाने के काम करेगी और साथ-साथ यहां की ग्रामीणों को समितियों को भी प्रशिक्षण देगी। नए वित्त वर्ष से एजेंसी काम शुरू कर सकती है। जिले में आईएसए अपने 13 कर्मचारी नियुक्त करेगी। 20 पंचायतों पर एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों की माने तो ये एजेंसी एक साल तक काम करेगी। एजेंसी के कर्मचारी ग्रामीण जल समितियों को प्रशिक्षण देगी। इसके अलावा गांव में पानी बचाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। अवैध कनेक्शनों की जानकारी जुटाने के साथ-साथ खुली चल रही टूंटियों को भी बंद करने का काम करेंगे। वहीं जल बचाने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग खुद गंभीर नहीं है। परिसर में लगा रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगा है लेकिन इसका कनेक्शन ही नहीं किया गया है। इसके अलावा न ही इसकी सफाई हुई है। जिस मकसद से सिस्टम लगाया गया है वह पूरा ही नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

पानी के जिले में ये हैं कनेक्शन
क्षेत्र पानी कनेक्शन
भूना शहर 5039
फतेहाबाद शहर 18385
रतिया शहर 6149
टोहाना शहर 16812
जाखल शहर 1066
भट्टूकलां 15738
भूना ग्रामीण 17080
फतेहाबाद ग्रामीण 23780
जाखल ग्रामीण 7592
नागपुर ग्रामीण 23089
रतिया ग्रामीण 19130
टोहाना ग्रामीण 22222

नहीं हुआ अब तक ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन
गांवों में नई पंचायतें बनने के बाद अब तक ग्राम जल एवं सीवरेज समिति का गठन नहीं हुआ है। करीब 50 फीसदी गांवों में ही समिति गठित हुई है। इस समिति में सरपंच, तीन पंच सदस्य, सरपंच और पंच के अलावा चार अन्य सदस्य, विकास एवं पंचायत विभाग के कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता, ग्राम सचिव को शामिल किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
शहर और गांवों में जल संरक्षण को लेकर टीमें लगातार लोगों को जागरूक करती है। जहां अवैध कनेक्शन है उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। गांवों में जल बचाने को लेकर आईएसए को काम दिया गया है। ये एजेंसी गांवों में काम करेगी और जल बचाएगी।
-शर्मा चंद्र लाली, जिला सलाहकार, जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed