फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now government school class 11 students will also get tablets

अब सरकारी स्कूल की 11वीं की छात्राओं को भी मिलेंगे टैबलेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Now government school class 11 students will also get tablets
फतेहाबाद का मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 11 वीं कक्षा की छात्राओं के लिए खुशखबरी है। शिक्षा विभाग इस माह सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली 11 वीं कक्षा की छात्राओं को टैबलेट देने जा रहा है। इसका फायदा जिले की 3788 छात्राओं को होगा। अब वह भी टैबलेट से ऑनलाइन पढ़ पाएंगी। डाइट मताना में शिक्षा विभाग स्कूल मुखियाओं को आज छात्राओं के लिए टैबलेट अलॉट करेगा। इसके बाद इन्हें स्कूलों में टैबलेट दिए जाएंगे।
विज्ञापन

ये ही नहीं 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों को भी टैबलेट दिए जाएंगे। लेकिन इसके लिए अभी एक माह का इंतजार करना होगा। इन्हें अक्तूबर माह में टैबलेट देने की योजना है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने डाटा तैयार कर लिया है। जिले के 3410 छात्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

इन छात्राओं को मिलेंगे टैबलेट
खंड 11 वीं कक्षा की छात्राओं की संख्या
फतेहाबाद 1028
टोहाना 771
भट्टू 472
भूना 654
जाखल 250
रतिया 613
कई स्कूलों के विद्यार्थियों को नहीं मिली सिम
शिक्षा विभाग ने पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए थे। इनके लिए विभाग ने 18925 टैबलेट जारी किए। अब तक विभाग 14744 विद्यार्थियों को टैबलेट दे चुका है। लेकिन कई स्कूलों में विद्यार्थियों को अभी तक सिम नहीं मिले हैं। इस वजह से विद्यार्थी टैबलेट का उपयोग शुरू नहीं कर पाए हैं। जिले के तीन स्कूलों के एक भी विद्यार्थी को सिम नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिम के इंतजार में गुरुजी
शिक्षा विभाग सिम न मिलने के कारण प्राध्यापकों को भी टैबलेट जारी नहीं कर पाया है। 40 फीसदी प्राध्यापक इसके इंतजार में है। शिक्षा विभाग ने 1072 शिक्षकों के लिए टैबलेट दिए थे लेकिन अब तक 663 को ही दिए गए हैं।

कोट
सरकारी स्कूलों में 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को भी टैबलेट दिए जा रहे हैं। इसके लिए डाइट मताना में स्कूल मुखियाओं को टैबलेट दिए जाएंगे। अगले माह छात्रों को भी देने की योजना है। जिन छात्रों व शिक्षकों को सिम नहीं मिले है, इसको लेकर अभी प्रक्रिया जारी है और जल्द मिल जाएंगे।
- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed