फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now fighting for moong seeds, policemen had to be called and distributed

Fatehabad News: अब मूंग के बीज के लिए मारामारी, पुलिसकर्मी बुलाकर बंटवाना पड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Now fighting for moong seeds, policemen had to be called and distributed
मूंग का बीज लेने के लिए आए किसानों की लगी लाइन।
फतेहाबाद। जिले में पहले डीएपी, फिर कपास के लिए लाइनों में लगने वाले किसान अब 75 फीसदी सब्सिडी वाला मूंग का बीज लेने के लिए चक्कर काट रहे हैं। मूंग के बीज की इतनी मारामारी रही कि पुलिसकर्मी बुलाकर बीज वितरित करना पड़ा। किसानों का कहना है कि हमने मार्च महीने में मूंग का बीज लेने के लिए पंजीकरण करवाया था, लेकिन अब जब मूंग की बिजाई का समय निकल गया है तो बीज सरकारी दुकान पर आया है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि चार-पांच दिनों से मूंग का बीज लेने के लिए शहर आ रहे हैं, लेकिन हमें यह कहकर भेज दिया जाता है कि बीज अभी आया नहीं है। एक तरफ तो खेत का काम और दूसरी तरफ बीज के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है। जब बारी आती है तो दुकान पर बीज खत्म होने की बात कह दी जाती है। वहीं फतेहाबाद के एक दुकानदार के पासा 30 क्विंटल बीज आया था, वो पंजीकृत किसानों में वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसलिए है मूंग के बीज की अधिक मांग
जिला मुख्यालय पर दुकानदार के पास एमएस 421 और ढ़ेंचा कंपनी का बीज आया है। किसानों ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार जुलाई से पहले धान की बिजाई नहीं कर सकते। जमीन अप्रैल में गेहूं की फसल के बाद लगभग साढ़े तीन महीने तक खाली रहती है। जिस पर मूंग की फसल की बिजाई करके एक अतिरिक्त फसल की पैदा ली जाती है। मूंग के बीज की फसल तीन से साढ़े तीन महीने में पककर तैयार हो जाती है। इसके बाद उस जमीन में धान या फिर कोई दूसरी फसल की बिजाई करके एक साल में तीन फसलों की पैदावार ली जा सकती है। मूंग पांच से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल के भाव से बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक एकड़ के लिए चाहिए चार किलो बीज
किसानों के अनुसार एक एकड़ में मूंग की बिजाई के लिए चार किलो बीज लगता है। चार किलों की पैकिंग की बाजार में कीमत 460 रुपये है जबकि 75 प्रतिशत की छूट पर किसानों को मात्र 118 रुपये में बीज वितरित किया गया। इसलिए मूंग की फसल पर किसान अधिक जोर देते हैं।

मैं पिछले चार दिनों से मूंग का बीज लेने के लिए मंडी के चक्कर काट रहा हूं। शुक्रवार को एक घंटा लाइन में लगने के बाद बड़ी मुश्किल से सात पैकेट बीज मिले। मुझे मार्च महीने में मूंग की बिजाई करनी थी, लेकिन बीज अब मिला है।
-सतबीर सिंह, किसान

मुझे तीन एकड़ में मार्च के महीने में मूंग की बिजाई करनी थी। मगर बीज नहीं मिल पाने के कारण मैं बिजाई नहीं कर पाया। आज पांच दिन लगातार मंडी आने के बाद मुझे बीज मिल पाया है।

-पवन कुमार, किसान

कोट
हमारे पास वीरवार शाम को 30 क्विंटल मूंग का बीज आया था, जो हमने किसानों में वितरित कर दिया है। और बीज आएगा, उसे पंजीकृत किसानों में वितरित करेंगे। इस बार 700 क्विंटल मूंग के बीज की मांग है। मगर इतना बीज मिलना मुश्किल है।
-राजेंद्र सिंह, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed