फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Now computer subjects will be taught in all semesters in colleges.

Fatehabad News: कॉलेजों में अब सभी सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा कम्प्यूटर विषय

Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Now computer subjects will be taught in all semesters in colleges.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार से दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो जाएंगे। इस बार दाखिले नई शिक्षा नीति के तहत होंगे। विद्यार्थी अब मनपसंद विषय भी पढ़ सकेंगे। संकाय में जरूरी विषय के अलावा दूसरे विषय भी ले पाएंगे। ये ही नहीं विद्यार्थी को अब कंप्यूटर विषय सभी सेमेस्टर में पढ़ाया जाएगा।
पहले बेसिक ज्ञान के लिए पहले सेमेस्टर में कंप्यूटर विषय पढ़ाया जा रहा था लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया। इसके साथ ही पहले 100 रुपये प्रति माह लिया जा रहा था, लेकिन अब बंद कर दिया गया है। जिले में नौ महाविद्यालयों में 6366 सीटें हैं, जबकि कक्षा बारहवीं में 10223 विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों में बनाए जाएंगे हेल्प डेस्क
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन 3 जून से शुरू होंगे। विद्यार्थी 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में गलती है तो उसे ओटीपी आधार पर ठीक किया जा सकेगा। पहली प्रोविजन मेरिट सूची 2 जुलाई और फाइनल सूची अगले दिन जारी होगी। विद्यार्थियों की मदद के लिए महाविद्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा की प्राचार्य लखबीर कौर का कहना है कि विद्यार्थियों की मदद के लिए कंप्यूटर लैब में सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाविद्यालयों में सीटों की स्थिति
डिफेंस डिग्री कॉलेज
बीए - 320
बीकॉम - 80
मेडिकल - 80
नॉन मेडिकल - 80
----
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
बीए - 320
बीकॉम - 80
नॉन मेडिकल - 40
-------
राजकीय महाविद्यालय भूना
बीए - 320
बीकॉम - 80
मेडिकल-नॉन मेडिकल - 80
--------
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
बीए - 160
बीकॉम - 80
--------
राजकीय महाविद्यालय रतिया
बीए -
400
बीकॉम - 80
मेडिकल- नॉन मेडिकल - 20
-------
राजकीय महाविद्यालय टोहाना
बीए - 480
बीबीए - 40
बीकॉम - 240
बीसीए - 80
मेडिकल- नॉन मेडिकल - 80
-----
राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
बीए - 400
बीकॉम - 160
बीसीए - 120
मेडिकल - 40
नॉन मेडिकल - 160
------
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
बीए - 320
बीकॉम - 80
-------
एमएम कॉलेज
बीए - 800
बीए (पंजाबी) - 40
बीकॉम एडिड - 80
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस - 290
बीसीए - 66
मेडिकल - 60
नॉन मेडिकल - 200
फैशन डिजाइनिंग - 60
-------
श्री दुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
बीए - 160
बीबीए - 40
बीकॉम - 60
बीसीए - 40
-----------
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। नई शिक्षा नीति के अनुसार दाखिले होंगे। विद्यार्थी अपनी पसंद के विषय चुन सकेंगे। - लखबीर कौर, प्राचार्य, राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed