{"_id":"622e265d00557f70974515a4","slug":"no-trace-of-woman-and-child-drowned-in-bhakra-even-after-20-hours-fatehabad-news-hsr6265840171","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा में बहे महिला और बच्चे का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा में बहे महिला और बच्चे का 20 घंटे बाद भी सुराग नहीं
विज्ञापन
गांव गोरखपुर के पास नहर के पुल के नीचे लगाए गए लोहे के जाल।
- फोटो : Fatehabad
भूना। गांव सनियाना के समीप शनिवार रात को आरटीआई इंस्ट्रक्टर विजयपाल का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर संदिग्ध परिस्थितियों में भाखड़ा नहर में गिर गया था। जिसमें विजयपाल की तो जान बच गई है परंतु उसकी पत्नी व साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्चा तेज पानी के बहाव की भेंट चढ़ गए। हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बावजूद भी महिला व बच्चे का कोई सुराग नहीं लगा है।
बता दें कि महिला और बच्चे की तलाश के लिए गांव सनियाना से लेकर गोरखपुर तक ग्रामीण एवं पुलिस लगे हुए थे। गोरखपुर में पुल के पास लोहे का जाल लगाया गया है। मामले में सुध आने के बाद विजयपाल ने परिजनों को बताया कि आंख में मच्छर गिरने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से भाखड़ा नहर में गिर गया। वहीं पुलिस मोटरसाइकिल के भाखड़ा नहर में गिरने से संबंधित संदिग्ध एंगल पर भी जांच कर रही है।
गांव ठरवी में बुआ से मिलने परिवार के साथ आया था विजयपाल
गांव भैणी बादशाहपुर के किसान बलवीर सिंह लंबोरिया की दो सगी बहने संतोष व वीरमति टोहाना के गांव ठरवी में शादीशुदा है। जिनसे मिलने के लिए शनिवार को मोटरसाइकिल लेकर बरवाला में आईटीआई इंस्ट्रक्टर 30 वर्षीय विजयपाल अपनी 27 वर्षीय पत्नी मंजू देवी व साढ़े 3 वर्षीय यतिन बेटे के साथ सुबह 11 बजे के करीब आए थे। उसी दिन शनिवार की देर शाम को ही वापस अपने घर भैणी बादशाहपुर जाने लगे तो सनियाना के निकट नहर कोठी पुल के नजदीक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर भाखड़ा नहर में गिर गया। मगर उसी दौरान कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने विजयपाल लंबोरिया व मोटरसाइकिल को भाखड़ा नहर से बाहर निकाल लिया परंतु मंजू देवी व उसका मासूम बच्चा पानी के तेज बहाव में बह गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ ने पुलिस कंट्रोल रूम व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से उसे उकलाना के अस्पताल में दाखिल करवाया। विजयपाल को जब कुछ घंटों के बाद उसे होश आया तो वह अपनी पत्नी मंजू देवी व बेटे यतिन को लेकर बिलखने लग गया। घटना को लेकर मोटरसाइकिल चालक विजयपाल ने आंख में मच्छर जाने के कारण मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने के बारे में बयान दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
करीब पांच साल पहले हुई थी शादी
गांव भैणी बादशाहपुर निवासी विजयपाल की करीब 5 साल पहले जिला हिसार के गांव कोहली निवासी मंजू देवी के साथ विवाह हुआ था। इसी दौरान दंपति को बेटा पैदा हुआ। मगर पढ़ाई के साथ-साथ विजयपाल सरकारी जॉब के लिए भी प्रयासों में लगा हुआ था। जिसके चलते वर्ष 2019 में बरवाला में आईटीआई इंस्ट्रक्टर पद पर सरकारी नौकरी मिल गई थी। मगर शनिवार को हुई घटना के बाद लंबोरिया व मंजू देवी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
घटना के बाद मोटरसाइकिल व मंजू देवी का पर्स नहर में मिला
थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए थे। भाखड़ा नहर से मोटरसाइकिल वह महिला मंजू देवी का पर्स पानी में मिला था। पर्स में मोबाइल फोन भी मिला है। मंजू देवी व मासूम बच्चे यतिन की भाखड़ा नहर में गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही है। पुलिस फिलहाल दोनों को ढूंढने में लगी हुई है।