फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No specialists in civil hospital, how will the Chief Minister's Health Survey be completed

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ नहीं, कैसे सिरे चढ़ेगा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
No specialists in civil hospital, how will the Chief Minister's Health Survey be completed
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग का मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरूआत मंगलवार से होने जा रही है। इस योजना में जिले के 1.22 लाख परिवारों को शामिल किया गया है और उनके 4 लाख 75 सदस्यों का मेडिकल चेकअप होना है। शिविर में मेडिकल चेकअप को लेकर संशय खड़ा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के पास स्पेशलिस्ट ही नहीं है, ऐसे में चेकअप कैसे होगा।
विज्ञापन

बता दें कि योजना में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। शुरूआत में शिविर के लिए फतेहाबाद और टोहाना नागरिक अस्पताल को चुना गया है। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आर्थो, फिजिशियन, सर्जन आदि विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली है। ये ही हालात उप नागरिक अस्पताल टोहाना के हैं। ऐसे में मेडिकल चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग को मरीजों को रेफर करना होगा। वहीं लाभार्थियों को छह कैटेगरी में बांटा गया है।
विज्ञापन

इतने परिवारों के सदस्यों का होगा मेडिकल चेकअप
जांच में शामिल होंगे परिवार : 1,22,645
जांच में शामिल परिवारों के सदस्य : 4,75,697
ई उपचार पोर्टल से जुड़ेगा मरीजों का डाटा
स्वास्थ्य विभाग जिन लाभार्थियों का मेडिकल चेकअप करेगा। उसके डाटा को ई पोर्टल पर भी चढ़ाया जाएगा। मरीज के हेल्थ से जुड़ा डाटा पोर्टल पर दर्ज होगा। मरीज को रिपोर्ट साथ लेकर घूमने की जरूरत नहीं होगी। अगर मरीज किसी दूसरे जिले में जाकर चेकअप करवाता है तो डॉक्टर ई उपचार पोर्टल पर संबंधित मरीज की रिपोर्ट देख पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में ही कार्ड दिखाकर करवा सकेंगे पहले जांच
सर्वेक्षण में लोगों को उम्र के हिसाब से छह अलग-अलग कैटेगरी में बांटा गया है। चेकअप के दौरान सभी को कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग रंग के कार्ड जारी होंगे। कार्ड दिखाकर मरीज ओपीडी में पहले चेकअप करवा सकेगा। विभाग आठ पेज का कार्ड जारी करेगा। इस कार्ड में जांच से लेकर डॉक्टर द्वारा किया गया परामर्श दर्ज होगा।

जांच के लिए कैटेगरी
0 से 6 माह
6 माह से 59 माह
5 साल से 18 साल
18 साल से 40 साल
40 साल से 60 साल
60 साल से ऊपर
कोट
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सर्वेक्षण योजना की शुरूआत मंगलवार से होनी है। पहले 10 दिन नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में शिविर लगाकर जांच की जाएगी। डॉक्टरों की कमी है, इसको लेकर सोमवार को स्वास्थ्य महानिदेशक के साथ बैठक भी होनी है। बैठक में ये मामला रखा जाएगा।
-डॉ. संगीता अबरोल, कार्यकारी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed