{"_id":"618186a96c2e1126bc251fda","slug":"no-specialist-in-thermal-scanner-and-dengue-ward-in-phc-fatehabad-news-hsr6160196191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में थर्मल स्कैनर और डेंगू वार्ड में विशेषज्ञ नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में थर्मल स्कैनर और डेंगू वार्ड में विशेषज्ञ नहीं
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बनाया गया डेंगू वार्ड।
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। डेंगू मरीज जिले में इस बार रिकॉर्ड तोड़ मिल रहे है, मरीजों का आंकड़ा 716 तक पहुंच चुका है। मात्र 20 दिनों में ही डेंगू के करीब 600 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। लेकिन सरकारी अस्पतालों में उपचार के नाम पर कुछ नहीं है। मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए घंटों धक्के खाने पड़ रहे हैं तो धक्का-मुक्की का शिकार हो रहे है। अस्पताल में बेड है लेकिन उपचार के लिए विशेषज्ञ नहीं है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की हालत भी अच्छी नहीं है। यहां बुखार जांच के लिए थर्मामीटर है और न ही थर्मल स्कैनर है।
नागरिक अस्पताल में हालात ये है कि सैंपल देने के बाद मरीजों को बैठने की जगह नहीं मिल रही है। जमीन पर लेटकर मरीज रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। नागरिक अस्पताल में डेंगू मरीजों के मेल वार्ड में डेंगू वार्ड बना रखा है। मंगलवार को यहां पर दो मरीज ही दाखिल मिले। नागरिक अस्पताल में मरीज आ रहे हैं लेकिन विशेषज्ञ न होने के कारण गंभीर मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अस्पताल की लैब में ये हालात है कि धक्का-मुक्की के बीच लोगों को सैंपल देने पड़ रहे है। इसके बाद दो से तीन घंटे तक रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे महिला मरीज गांव बीघड़ निवासी रजौली जमीन पर लेटी मिली। महिला का कहना था कि उसने सैंपल दिया है और वह रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
पीएचसी में न थर्मल स्कैनर न ही थर्मामीटर
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हालात ये है कि बुखार जांच के लिए थर्मामीटर नहीं है और न ही थर्मल स्कैनर है। अर्बन पीएचसी अशोक नगर का मुआयना किया गया और कर्मचारियों को बुखार जांच के लिए बोला गया तो उन्होंने यहां पर थर्मल स्कैनर और थर्मामीटर न होने की बात कही। कर्मचारियों का कहना था कि कोरोना के चलते थर्मामीटर से जांच पर रोक है और थर्मल स्कैनर नहीं है।
विज्ञापन
प्लेटलेट्स की नहीं सुविधा, डिब्बे में ही बंद रह गई मशीन
जिले में प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रक्त में से प्लेटलेट्स अलग करने के लिए मशीन आई थी लेकिन यहां पर जगह के अभाव में प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में दाखिल मरीजों को प्लेटलेट्स की जरूरत पड़ने पर निजी लैब से उपलब्ध करवाने के लिए अनुबंध कर रखा है।
मंगलवार को 18 नए केस मिले, आंकड़ा 716 तक पहुंचा
जिले में डेंगू के मरीजों का कुल आंकड़ा 716 तक पहुंच गया है। 18 नए केस मिले हैं। अब तक 2540 डेंगू सैंपल लिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड नंबर 3 निवासी 36 वर्षीय युवक, बत्रा कॉलोनी निवासी 47 वर्षीय युवक, काजलहेड़ी निवासी 35 वर्षीय युवक, वाल्मीकि चौक निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, गांव धांगड़ निवासी 25 वर्षीय युवक, शक्ति नगर निवासी 25 वर्षीय युवक, शिव चौक निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, गांव बनावाली निवासी 10 वर्षीय बालक, रतिया के वार्ड नंबर 5 निवासी 45 वर्षीय महिला डेंगू पॉजिटिव मिली है।
कोट
जिले में डेंगू के 716 मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार सर्वे कर रही है, अब तक 5044 घरों को लारवा मिलने पर नोटिस दिया जा चुका है।
- वीरेश भूषण, सिविल सर्जन

फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर बैठे मरीज।- फोटो : Fatehabad