Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No MRI facility at the trauma center

Fatehabad News: ट्रामा सेंटर न एमआरआई की सुविधा

Sat, 21 Nov 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 21 Nov 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
No MRI facility at the trauma center
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस संवाद
फतेहाबाद। जिले में ट्रॉमा सेंटर नहीं होने और नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं की कमी के कारण सड़क हादसों में गंभीर घायलों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से रोजाना 6 से 7 घायल दूसरे अस्पतालों में भेजे जा रहे हैं। शहर से नेशनल हाईवे गुजरने के बावजूद यहां सड़क हादसों में घायलों के उपचार की व्यवस्था सीमित है। जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में एमआरआई की सुविधा नहीं है और न ही न्यूरो सर्जन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ऐसे में सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगने पर मरीजों को विशेषज्ञ उपचार के लिए दूसरे अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है। स्थानीय स्तर पर जरूरी जांच और उपचार की सुविधा नहीं होने से चिकित्सकों को मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के लिए शुरुआती एक घंटा यानी गोल्डन ऑवर बेहद महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान सही उपचार मिलने से मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है। गंभीर चोट लगने पर तुरंत विशेषज्ञ उपचार और जरूरी जांच की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में 24 एंबुलेंस
जिले में घायलों को अस्पताल पहुंचाने और रेफर करने के लिए 24 एंबुलेंस उपलब्ध हैं। एंबुलेंस कर्मचारियों के अनुसार डायल 112 पर दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद कॉल पहले पंचकूला मुख्यालय पहुंचती है। वहां से संबंधित एंबुलेंस तक सूचना पहुंचाई जाती है। इस प्रक्रिया में समय लग जाता है। कई बार गलत लोकेशन मिलने के कारण एंबुलेंस चालकों को घटनास्थल तक पहुंचने में भी परेशानी होती है। इससे दुर्घटना के बाद तत्काल मदद मिलने में देरी की आशंका रहती है।
---------
हाईवे पर पेट्रोलिंग के लिए एक गाड़ी वहीं, पुलिस विभाग की आपातकालीन व्यवस्था भी सीमित संसाधनों पर निर्भर है। फतेहाबाद में डायल 112 की दो गाड़ियां सदर थाना क्षेत्र में तैनात हैं। इसके अलावा एक पेट्रोलिंग गाड़ी और एक क्रेन उपलब्ध है। पुलिस विभाग के पास अपनी एंबुलेंस नहीं है। ऐसे में दुर्घटना स्थल पर पुलिस की पहुंच यातायात व्यवस्था संभालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस पर निर्भरता बनी रहती है।
-
नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं में पहले सुधार हुआ है। हड्डी रोग विशेषज्ञ मौजूद है। गंभीर मरीजों को अग्रोहा मेडिकल भेजा जाता है। एमआरआई और सिटी स्कैन प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
-
हाईवे पर पेट्रोलिंग को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से सुविधाएं मौजूद है। डायल 112 की गाड़ियों के अलावा पेट्रोलिंग के लिए भी गाड़ियां हैं। लोगों से भी अपील है कि हाईवे पर नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलाएं।
- निकिता खट्टर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed