फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   No fear of challan, electric scooter riders avoid wearing helmets

Fatehabad News: चालान का डर नहीं, हेलमेट पहनने से परहेज कर रहे इलेक्ट्रिक स्कूटी चालक

Sat, 17 Jan 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
No fear of challan, electric scooter riders avoid wearing helmets
शहर के बिघड़ चौक पर बिना हेलमेट इलेक्ट्रिक स्कूटी चलाता चालक। संवाद
फतेहाबाद। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के बावजूद शहर में इनके चालकों की सुरक्षा नियमों की अनदेखी चिंता का विषय बन गई है। अनुमान के मुताबिक शहर और आसपास के क्षेत्रों में करीब 10 हजार से अधिक इलेक्ट्रिक स्कूटियां सड़कों पर दौड़ रही हैं, लेकिन ज्यादातर चालकों ने हेलमेट पहनने की अनदेखी की है।
विज्ञापन


विशेष रूप से लो-स्पीड मॉडल वाली स्कूटियों में चालान और रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता न होने के कारण लोग सुरक्षा नियमों की परवाह किए बिना जोखिम उठा रहे हैं। पेट्रोल वाहनों की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटी चालकों पर सख्ती न होने से यह स्थिति बनी है।
विज्ञापन


मुख्य बाजार जैसे जवाहर चौक, बस स्टैंड रोड और जीटी रोड पर ई-स्कूटियों की भीड़ देखी जा सकती है। स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर बुजुर्ग तक हर आयु वर्ग के लोग इन स्कूटियों का उपयोग कर रहे हैं। खास चिंता यह है कि कम उम्र के किशोर भी बिना हेलमेट या अन्य सुरक्षा उपकरणों के भारी ट्रैफिक के बीच स्कूटी चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

गलतफहमी पड़ सकती है भारी हल्की है तो खतरा नहीं

स्कूटी चालकों के बीच सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि इलेक्ट्रिक स्कूटी हल्की होती है और इसकी रफ्तार कम है, इसलिए चोट लगने का खतरा कम है। पर यह सोच गलत है। सिर की चोट के लिए 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार भी जानलेवा हो सकती है। सड़क पर चल रहे अन्य भारी वाहन की टक्कर की स्थिति में हेलमेट ही एकमात्र कवच होता है, जिसे लोग बोझ समझ रहे हैं।


----

समय-समय पर इलेक्ट्रिक स्कूटी वाहन चालकों को यातायात पुलिस की ओर से स्कूलों से लेकर चौक चौराहों पर जागरूक किया जाता है। अगर छोटे इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के बीच जागरूकता का अभाव है तो विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed