{"_id":"69a5db5da4186cc2d9027484","slug":"no-cheating-case-was-reported-in-the-class-12-physics-exam-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-149552-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12वीं कक्षा की भौतिक विषय की परीक्षा में नहीं आया नकल का कोई केस सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12वीं कक्षा की भौतिक विषय की परीक्षा में नहीं आया नकल का कोई केस सामने
Tue, 03 Mar 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
शहर के वाल्मिकी चौक पर बने परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वरिष्ठ माध्यमिक (12वीं) कक्षा की फिजिक्स (भौतिक) विषय की परीक्षा सोमवार को जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी केंद्र पर नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। परीक्षा के दौरान प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
जिले में स्थापित 64 परीक्षा केंद्रों पर करीब नौ हजार विद्यार्थियों ने फिजिक्स का पेपर दिया। दोपहर साढ़े 12 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ दिखाई दी, जबकि केंद्रों के अंदर सख्त निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र हल किया। परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग द्वारा गठित उड़नदस्ते लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।
कई परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी गतिविधियों पर नजर रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। केंद्र अधीक्षकों को पहले से ही निर्देश दिए गए थे कि नकल पर पूर्ण रोक लगाई जाए। परीक्षार्थियों की एंट्री से पहले गहन तलाशी ली गई और पहचान पत्र की जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
-- --
विद्यार्थी बोले- संतुलित रहा प्रश्नपत्र
परीक्षा देकर बाहर निकले कल्पना, सुनील, सुरेंद्र, विकास ने बताया कि फिजिक्स का प्रश्नपत्र संतुलित और पाठ्यक्रम के अनुरूप रहा। संख्यात्मक प्रश्नों के साथ-साथ थ्योरी के सवाल भी शामिल थे। कुछ विद्यार्थियों ने पेपर को मध्यम स्तर का बताया, जबकि कई ने कहा कि तैयारी के अनुसार पेपर आसान रहा। फिजिक्स विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रमुख विषय है, इसलिए परीक्षा को लेकर उत्साह और तनाव दोनों देखने को मिला।
-- --
दो दिन के अवकाश के बाद अब 5 मार्च को परीक्षा
अब बोर्ड परीक्षाओं में दो दिन का अवकाश रहेगा। इसके बाद 5 मार्च को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने संबंधित केंद्रों को आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आगामी परीक्षाओं में भी इसी प्रकार सख्ती बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू है और अनावश्यक भीड़ जुटने पर रोक लगाई गई है। जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने सफल आयोजन पर संतोष जताते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होना प्रशासन और स्टाफ की समन्वित मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों को सकारात्मक माहौल दें और अफवाहों से दूर रहें।