{"_id":"67b766e303a4cc1b5308f205","slug":"nishan-yatra-taken-out-on-the-occasion-of-foundation-stone-laying-ceremony-of-shyam-mandir-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129657-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्याम मंदिर के शिलान्यास समारोह के उपलक्ष्य में निकाली निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्याम मंदिर के शिलान्यास समारोह के उपलक्ष्य में निकाली निशान यात्रा
Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
रतिया में श्याम मंदिर शिलान्यास समारोह के उपलक्ष में निकाली निशान रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालु
रतिया। खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट ने श्याम मंदिर शिलान्यास समारोह के उपलक्ष्य में निशान यात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ दोपहर को श्रीकृष्ण गोशाला एक्सचेंज रोड समीप प्रस्तावित श्याम मंदिर से किया गया।
हाथों में लाल व पीले रंग की ध्वजा लिए श्याम प्रेमियों का निशान यात्रा श्याम मंदिर पावन स्थल से शुरू होकर बैंड बाजे की धुन पर मार्किट कमेटी, अनाजमंडी, मंडी रोड, भगत सिंह चौक, मेन बाजार, श्याम चौक, पुराना बाजार, पुराना डाकखाना वाली गली, शीतला मंदिर, महाराजा अग्रसेन चौक, मॉडल टाउन से होते हुए श्याम मंदिर पावन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई।
शहर की विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने जगह-जगह पुष्प व इत्र वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया। श्याम भक्तों को जलपान व प्रसाद वितरित किया। निशान यात्रा में श्रद्धालु भजन कीर्तन एवं बैंड बाजे की धुनों पर झुमते-नाचते और रंग गुलाल खेल कर खुशी मना रहे थे। ट्रस्ट प्रधान राजकुमार सिंगला करंडी ने श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 21 फरवरी को श्याम मंदिर का शिलान्यास समारोह होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर श्रीकृष्ण गोशाला के संरक्षक रमेश गर्ग पप्पू, व्यापार मंडल के प्रधान रूप गर्ग, लायंस क्लब रतिया टाउन के प्रधान विजय सोनू जिंदल, प्रमुख समाजसेवी संजय मोदी, डॉ. नरेश गोयल व सौरभ गोयल मौजूद रहे।